अमरावती

अमरावती में अयान अहमद सहित 4 आरोपियों का 7 दिन पीसीआर बढ़ा, परतवाडा न्यायालय के सामने हुआ आंदोलन

Paratwada Ayan Ahmad Case: परतवाडा न्यायालय में अयान अहमद और अन्य 4 आरोपियों की पुलिस कस्टडी 27 अप्रैल तक बढ़ाई गई। मामले में 15 वर्षीय पीड़िता का बयान दर्ज हुआ है।

रूपम सिंह

Amravati Paratwada News: अमरावती परतवाडा थाना क्षेत्र में लड़कियों के अश्लील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के गंभीर मामले में मुख्य आरोपी अयान अहमद सहित चार आरोपियों की पुलिस कस्टडी (पीसीआर) बढ़ा दी गई है। मंगलवार को न्यायालय में पेशी के दौरान अदालत ने अयान अहमद, उजैर खान इकबाल खान, मो. साद मो. साबिर और तबरेज खान तसलीम खान को 27 अप्रैल तक पुलिस कस्टडी में रखने का आदेश दिया।

इससे पहले इन आरोपियों की पीसीआर 21 अप्रैल को समाप्त हो गई थी, जिसके बाद पुलिस ने आगे की जांच के लिए कस्टडी बढ़ाने की मांग की थी। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए यह मांग स्वीकार कर ली।

जांच में तेजी, 8 आरोपी गिरफ्तार

इस सनसनीखेज मामले में अब तक कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) गठित किया गया है, जिसमें 10 अधिकारी और 36 कर्मचारी शामिल हैं। शुरुआत में कोई भी पीड़िता सामने नहीं आई थी, लेकिन पुलिस की अपील के बाद एक 15 वर्षीय पीड़िता ने बयान दर्ज कराया, वहीं एक 16 वर्षीय पीड़िता की मां ने शिकायत दर्ज कराई। इस आधार पर उजैर खान के खिलाफ अलग से एफआईआर भी दर्ज की गई है।

इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य जब्त

पुलिस ने जांच के दौरान अब तक

  • 11 मोबाइल
  • 1 लैपटॉप
  • 1 टैबलेट
  • 1 हार्ड डिस्क

जब्त किए हैं। इनमें से 5 मोबाइल पहले ही फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे जा चुके हैं, जबकि अन्य उपकरण भी जांच हेतु भेजे गए हैं।

न्यायालय परिसर में कड़ा बंदोबस्त

आरोपियों को पेश करते समय न्यायालय परिसर में कड़ा पुलिस बंदोबस्त रखा गया। सुरक्षा के बीच ही आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया।

संगठनों का प्रदर्शन, फांसी की मांग

पेशी के दौरान परतवाडा न्यायालय के बाहर विभिन्न संगठनों ने आरोपियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में एकत्रित लोगों ने आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा, यहां तक कि फांसी देने की मांग की। इस दौरान परिसर में तनावपूर्ण माहौल बना रहा।

अन्य चार आरोपियों की पीसीआर 23 तक

मामले में चार अन्य आरोपियों मानव दीपक सुगंधे, अफाज खान मंजूर खान, मो. इमरान मो. साजीद और शे. नावेद शे. हसन को भी गिरफ्तार किया गया है। इनकी पुलिस कस्टडी 23 अप्रैल तक है, जिसके बाद इन्हें फिर से न्यायालय में पेश किया जाएगा।

सहारनपुर मस्जिद पर गरमाई सियासत, मायावती ने बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग की, कहा- तुरंत रोके कार्रवाई

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट

शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन को नमन, योगी-गडकरी समेत कई नेताओं ने दी शिक्षकों को शुभकामनाएं

केन्या ने टाटा केमिकल्स से तोड़ा नाता, 100 साल पुराना समझौता रद्द, शेयर बाजार पर असर, कहा- किसी के गुलाम नहीं