प्रतीकात्मक तस्वीर  
अमरावती

युवक की दिनदहाड़े हत्या, थूकने को लेकर विवाद

नवभारत डेस्क

बडनेरा (सं). देखकर थूकने की मामूली बात पर एक आरोपी ने 35 वर्षीय युवक के सिर पर लोहे की सलाख से वारकर निर्मम हत्या कर दी. यह घटना सोमवार को दिनदहाड़े बडनेरा के मिलचाल में हुई. मृतक राहुल जनार्दन वसुकार (35, मिलचाल) है.

बडनेरा पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है. राहुल हाथ मजदूरी करता था. उसके माता-पिता का घर पांच बंगला परिसर में था, जबकि वह मिलचाल में रहता था. सोमवार की दोपहर राहुल मिलचाल में खड़ा था, तभी वहां से गुजर रहे आरोपी को देखकर राहुल ने थूंका, इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसमें आरोपी ने राहुल जनार्दन वसुकार के सिर पर सलाख से जोरदार प्रहार किया, जिससे राहुल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. सूचना पर बडनेरा पुलिस घटनास्थल पहुंची. पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है. जिससे पूछताछ की जा रही है.

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा