अब बिजली बिल में नाम बदलने की प्रक्रिया होगी ऑटोमेटेड (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
अमरावती

अब बिजली बिल में नाम बदलने की प्रक्रिया होगी ऑटोमेटेड, महावितरण की डिजिटल सेवाओं में बड़ा कदम

Mahavitaran:महावितरण ने बिजली बिल में नाम बदलने की प्रक्रिया ऑटोमेटेड कर दी है। अब ग्राहक ऑनलाइन आवेदन कर 3 से 7 दिनों में नाम बदल सकेंगे।

आंचल लोखंडे

Amravati News: ग्राहकों को तेज, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण सेवा प्रदान करने की दिशा में महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (महावितरण) ने एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब बिजली बिल में ग्राहक के नाम बदलने के लिए किए गए ऑनलाइन आवेदनों को स्वचालित मंजूरी दी जाएगी। ग्राहक केवल आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर और प्रोसेसिंग शुल्क जमा कर 3 से 7 दिनों में ही बिजली बिल में नाम परिवर्तन करा सकेंगे। पहले इस प्रक्रिया को पूरा होने में लगभग एक माह का समय लगता था।

राज्य के मुख्यमंत्री एवं ऊर्जामंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ग्राहकों को घर बैठे तेज और आसान सेवा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। उन्हीं के निर्देशानुसार महावितरण के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक लोकेश चंद्र ने ऑनलाइन आवेदनों को स्वचालित मंजूरी प्रणाली के तहत मंजूर करने का निर्णय लिया है। इसके लिए एक नई ऑनलाइन प्रणाली विकसित कर शुरू की गई है।

ऑनलाइन आवेदन

यदि किसी संपत्ति की खरीद-बिक्री, वारिसी अधिकार या अन्य कारणों से स्वामित्व बदलता है, तो ग्राहक अब बिजली बिल में नाम परिवर्तन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इससे पहले महावितरण ने लो वोल्टेज (लघुदाब) श्रेणी के औद्योगिक, व्यावसायिक और घरेलू ग्राहकों के लिए 157 किलोवाट तक बिजली भार बढ़ाने के ऑनलाइन आवेदनों को भी स्वचालित मंजूरी देने की सुविधा शुरू की थी।

ग्राहकों को बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद

पिछले एक महीने में ही 2,460 औद्योगिक और 4,164 उपभोक्ताओं ने इस सुविधा का लाभ उठाकर कुल 22,000 किलोवाट तक का बिजली भार बढ़ाया है। महावितरण के इस नए निर्णय से बिजली बिल में नाम बदलने की प्रक्रिया अब और अधिक तेज, पारदर्शी और डिजिटल हो गई है। इस कदम के साथ कंपनी ने ग्राहक सेवा के क्षेत्र में एक और बड़ी छलांग लगाई है। नई प्रणाली से घरेलू उपभोक्ताओं सहित अन्य सभी ग्राहकों को बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है।

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन