राशन कार्ड प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स - सोशल मिडिया)  
अमरावती

अमरावती के 2.37 लाख APL लाभार्थियों को मिलेगा सीधा नकद लाभ, सरकार ने जारी की निधि

Amravati Farmer Fund: महाराष्ट्र सरकार ने 14 जिलों के APL किसानों हेतु 66 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। इसके तहत अमरावती के 2.37 लाख से अधिक किसानों के बैंक खातों में सीधे नकद राशि ट्रांसफर होगी।

केतकी मोडक

Amravati APL DBT Farmer Scheme: सरकार ने राज्य के किसान आत्महत्याग्रस्त 14 अमरावती जिलों के एपीएल राशन कार्ड धारक किसानों के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए एपीएल-डीबीटी किसान योजना के अंतर्गत 66 करोड़ रुपये की निधि वितरित करने की प्रशासनिक मंजूरी दे दी है। जिसमें अमरावती जिले को 6.66 करोड की निधि मंजूर हुई।यह राशि लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे पूल बैंक अकाउंट और पीएफएमएस प्रणाली के माध्यम से सीधे ट्रांसफर की जाएगी।

क्यों मिल रहा है नकद लाभ ?

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 के दायरे में शामिल न हो पाने वाले एपीएल (केशरी) राशन कार्ड धारक किसानों के लिए यह विशेष योजना जनवरी 2023 से चलाई जा रही है। पहले इस योजना के तहत किसानों को अनाज के बदले 150 प्रति लाभार्थी प्रति माह की नकद राशि दी जाती थी। जून 2024 में सरकार ने इस राशि में बढ़ोतरी करते हुए इसे 170 प्रति लाभार्थी प्रति माह कर दिया था। किसानों के सीधे बैंक खाते में यह रकम ट्रांसफर की जाती है।

पारदर्शिता के लिए कड़े निर्देश

यह आदेश राज्यपाल के नाम से विभाग के वित्तीय सलाहकार व उपसचिव भगवान दत्तात्रय घाडगे द्वारा डिजिटल हस्ताक्षर के साथ जारी किया गया है। सरकार ने सभी अमरावती जिला आपूर्ति अधिकारी एईपीडीएस प्रणाली के की-रजिस्टर के आधार पर लाभार्थियों की संख्या की जांच कर अत्यंत पारदर्शी तरीके से राशि सीधे बैंक खातों में जमा करने के निर्देश दिए है।

जिला-वार आवंटित निधि

जिला लाभार्थी संख्या राशि (₹)
नांदेड 2,60,405 7,32,18,210
अमरावती 2,37,010 6,66,40,225
बुलढाणा 1,96,449 5,52,35,668
छ. संभाजीनगर 1,92,261 5,40,58,126
धाराशिव 1,84,970 5,20,08,111
यवतमाल 1,83,719 5,16,56,367
परभणी 1,76,427 4,96,06,072
लातुर 1,68,676 4,74,26,719
बीड 4,06,327 1,42,47,174
हिंगोली 1,38,160 3,88,46,519
जालना 87,725 2,46,65,684
अकोला 82,916 2,33,13,535
वाशिम 27,166 76,38,278
वर्धा 5,119 14,39,312
कुल 23,47,330 66,00,00,000

जिलेभर में 2.37 लाख लाभार्थी

सरकारी आवंटन में अमरावती जिले को विशेष प्राथमिकता दी गई है। अमरावती विभाग और जिले में किसानों की स्थिति को देखते हुए जिले के लिए एक बड़ी राशि आवंटित की गई है। जिले में कुल राशन कार्ड धारक 64,654 है। जिसमें कुल लाभार्थियों की संख्या 2 लाख 37 हजार 010 है। जिनके लिए 6 करोड 66 लाख 40 हजार 225 रूपए की निधि मंजूर की गई। जिससे यहां के 2,37 लाख से अधिक किसान लाभार्थियों को सीधा नकद लाभमिलेगा। इन 14 जिलों में कुल 6 लाख 9 हजार 744 कार्डधारक है। जिनमें कुल 23 लाख 47 हजार 330 लाभार्थी है।

नवभारत लाईव के लिए सतीश तायडे कि रिपोर्ट

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

CJP के दीपके ने किसे बताया देश का सबसे बेस्ट PM? इन नेताओं को बताया बेस्ट CM