अमरावती

विदर्भ में हीट वेव का अलर्ट: अकोला, अमरावती और वर्धा में बढ़ेगा तापमान

Weather Alert News: लीडजिले में हीट वेव की चेतावनी जारी, स्वास्थ्य विभाग ने उष्माघात से बचाव के लिए नागरिकों को सलाह दी है।

रूपम सिंह

Amravati temperature news: नागपुर स्थित भारत मौसम विभाग के प्रादेशिक मौसम केंद्र ने विदर्भ क्षेत्र के अकोला, अमरावती और वर्धा जिलों के लिए आगामी दो दिनों के दौरान हीट वेव की चेतावनी जारी की है।

शनिवार को अमरावती का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार आगामी सप्ताह मंगलवार, 10 मार्च से तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की संभावना है।

तापमान में बढ़ोतरी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने भी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिलाधिकारी आशीष येरेकर ने नागरिकों से अपील की है कि वे दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें और सावधानी बरतें।

स्वास्थ्य विभाग ने उष्माघात से बचाव के लिए कुछ महत्वपूर्ण सुझाव भी जारी किए हैं। नागरिकों से दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच बाहर जाने से बचने, अधिक से अधिक पानी पीने और हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी गई है।

यदि उष्माघात के लक्षण जैसे सिरदर्द, चक्कर आना या अत्यधिक पसीना आने की समस्या महसूस हो, तो तुरंत छांव में आराम करने और आवश्यकता पड़ने पर चिकित्सकीय सहायता लेने की सलाह दी गई है।

प्रशासन ने नागरिकों से सतर्क रहने और मौसम विभाग द्वारा जारी की जाने वाली आगामी सूचनाओं पर ध्यान देने की अपील की है।

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब