मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (सौ. सोशल मीडिया ) 
अमरावती

Amravati में भाजपा चुनावी तैयारी तेज, फडणवीस ने पदाधिकारियों को जीत का आह्वान किया

अमरावती में भाजपा की संभागीय सभा में CM Devendra Fadnavis ने स्थानीय स्तर पर चुनाव लड़ने का अधिकार कार्यकर्ताओं को दिया। किसानों के राहत पैकेज और महायुति पर रणनीति पर भी चर्चा हुई।

अपूर्वा नायक

Amravati News In Hindi: आगामी निकाय चुनाव को ध्यान में रखते हुए भाजपा की संभागीय सभा का आयोजन बडनेरा स्थित प्रा। राम मेघे कॉलेज ऑफ इंजीनिअरिंग के सभागृह में किया गया। सभा की अध्यक्षता भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने की।

सभा में प्रमुखता से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, जिले के पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, भाजपा के वरिष्ठ नेता विधायक चयनसुख संचेती और विदर्भ संगठन मंत्री उपेंद्र कोठेकर मंच पर उपस्थित थे। इस समय उपस्थित पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पदाधिकारियों की मांग के अनुसार आगामी जिला परिषद, पंचायत समिति व मनपा चुनाव स्वतंत्र लडने का अधिकारी स्थानीय स्तर को लेना का मान्य किया।

उन्होंने कहा कि संगठन के पदाधिकारी आपसी मतभेद सुलझाकर संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय होकर चुनाव में जीत का परचम लहराने का आह्वान किया। बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में किसानों के लिए जो राहत पैकेज घोषित किया गया, इससे जिले में काफी अच्छा संदेश गया है।

इस विपदा के समय किसानों के साथ सरकार रहने से काफी सकारात्मक संदेश गया। इस पैकेज में सभी का समावेश करने के साथ जिले की आठ तहसीलों को भी शामिल करने से जिले के किसान खूश है। उन्होंने कहा कि राज्य के अनेक जिलों में अतिवृष्टि के चलते आपदाग्रस्त किसानों के लिए जो पैकेज घोषित किया गया है, उसमें से कोई भी बैंक किसानों का जो बकाया होगा, वह नहीं कटेगा।

सतत सक्रिय रहने मिलेगा फायदा

शहर भाजपा पूर्व अध्यक्ष तथा प्रदेश पदाधिकारी किरण पातुरकर ने सभा में प्रस्ताव रखा कि जिले के पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले सतत सक्रिय रहने के चलते आगामी चुनाव में इसका फायदा मिलेगा। पातुरकर ने कहा कि पालकमंत्री और अधिक समय देते है तो जिले में विकासात्मक कार्य को बढावे के साथ संगठन भी सक्रिय हो जाएगा। फडणवीस ने कहा कि भाजपा चुनावी यंत्रणा पूरी तरह तैयार है।

स्थानीय स्तर पर अधिकार

युति के संदर्भ में हम स्थानीय स्तर पर अधिकार दे रहे है। जहां युति संभव है उस स्थान पर हम युति करेंगे। लेकिन युति नहीं हुई तो मित्रपार्टी पर टीका न करें, ऐसी भी सूचना कार्यकर्ता और पदाधिकारियों को दी गई।

आगामी चुनाव में महायुति के तीनों पार्टी को अच्छी सफलता मिलेगी, ऐसा विश्वास मुख्यमंत्री उन्होंने जताया। कार्यकर्ताओं की इच्छा स्वबल पर चुनाव लड़ने की हमेशा रहती है, लेकिन स्थानीय परिस्थितियों का ध्यान रखते हुए ही निर्णय लिया जाता है। जहां संभव हो, वहां युति करेंगे और जहां संभव नहीं होगा, वहां सीधा मुकाबला करेंगे।

कर्नाटक के प्रियांक खरगे पर सवाल पूछने पर फडणवीस ने कहा कि कर्नाटक के प्रियांक खरगे केवल प्रसिद्धि के लिए ऐसे बयान देते हैं। वह सिर्फ अपने पिता के बलबूते राजनीति कर रहे है। इसके पूर्व भी संघ पर बंदी लगाने का प्रयास किया गया।

इंदिरा गांधी ने संघ पर बंदी लाई, तब उन्हें सत्ता गंवानी पडी। संघ पर बंदी लाए, ऐसा पत्र जो देते है, उनकी ओर हम ध्यान नहीं देते। संघ एक सांस्कृतिक शक्ति है। आरएसएस देशभक्ति और सेवा के कार्यों के लिए जाना जाता है, और इस तरह की बातें केवल राजनीतिक स्वार्थ से प्रेरित हैं।

एक सवाल के जवाब में उबाठा नेता संजय राऊत द्वारा आगामी चुनाव में कांग्रेस राज ठाकरे के साथ चुनाव लडने का विचार कर रहे है, इस पर मुख्यमंत्री ने कौन संजय राऊत, ऐसा कहते हुए इस सवाल को कोई तवज्जो नहीं दिया।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज