धारणी में कचरा संकट की आहट (फोटो- सोशल मीडिया)  
अमरावती

होली से पहले धारणी में कचरा संकट की आहट; 9 महीने से नहीं हुआ भुगतान, ठेकेदार ने दी काम बंद करने की चेतावनी

Amravati News: अमरावती के धारणी तालुका में 9 महीने से भुगतान न मिलने पर कचरा ठेकेदार ने 1 मार्च 2026 से काम बंद करने की चेतावनी दी है। होली से पहले शहर में गंदगी फैलने का डर है।

रूपम सिंह

Dharni Nagar Panchayat News: अमरावती शहर में एक बार फिर साफ-सफाई व्यवस्था पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। धारणी नगर पंचायत में घनकचरा प्रबंधन का काम सृष्टि इंटरप्राइजेस संभाल रही ठेकेदार ने 1 मार्च 2026 से काम बंद करने की चेतावनी दे दी है। 9 महीनों से भुगतान लंबित होने का आरोप लगाते हुए ठेकेदार ने नगर पंचायत को लिखित पत्र देकर बकाया राशि तत्काल जारी करने की मांग की है। यदि समय रहते समाधान नहीं निकला, तो होली से ठीक पहले शहर में कचरे के ढेर लगने की आशंका जताई जा रही है।

9 महीने से अटका भुगतान

घनकचरा प्रबंधन का जिम्मा संभाल रही सृष्टि एंटरप्राइजेस के अनुसार, अवधि विस्तार के दौरान किए गए कार्य का करीब नौ महीनों का भुगतान अब तक नहीं मिला है। आर्थिक तंगी के चलते मजदूरों को पिछले तीन-चार महीनों से वेतन नहीं दिया जा सका है। ठेकेदार ने चेतावनी दी है कि होली जैसे बड़े त्योहारसे पहले मजदूरों के सामने उपासमारी की नौबत आ गई है। किसी भी मद से तत्काल फंड उपलब्ध कराकर भुगतान करने की मांग की गई है। एक ही नपं में 'दोहरी नीति' का आरोप सूत्रों के मुताबिक, इसी नगर पंचायत में मनुष्यबल आपूर्ति करने वाले दूसरे ठेकेदार का भुगतान नियमित रूप से किया गया है।ऐसे में सवाल उठ रहा है कि एक ही संस्था के तहत अलग-अलग ठेकेदारों के साथ अलग व्यवहार क्यों? स्थानीय स्तर पर इसे "दोहरे मापदंड" का मामला बताया जा रहा है।

होली त्योहार पर बढ़ सकती है जगह-जगह गंदगी

मेलघाट क्षेत्र में होली प्रमुख पर्व माना जाता है। ऐसे समय यदि कचरा उठाव बंद हुआ तो शहर में गंदगी फैलने और संक्रामक बीमारियों के खतरे से इनकार नहीं किया जा सकता। नागरिकों का कहना है कि प्रशासन को तुरंत हस्तक्षेप कर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए, ताकि त्योहार के दौरान शहर की स्वच्छता व्यवस्था चरमराए नहीं। अब सबकी निगाहे नगर पंचायत प्रशासन पर टिकी है। यदि 1 मार्च से पहले समाधान नहीं निकला, तो धारणी शहर को गंभीर कचरा संकट का सामना करना पड़ सकता है।

पहले भी हो चुका है काम बंद

यह पहली बार नहीं है जब कचरा प्रबंधन प्रभावित हुआ हो। 1 नवंबर 2025 को भी बकाया भुगतान के मुद्दे पर काम बंद कर दिया गया था, उस समय चुनाव बाद भुगतान करने का मौखिक आश्वासन देकर काम दोबारा शुरू कराया गया था और अवधि विस्तार दिया गया था। लेकिन अब तक भुगतान न होने से ठेकेदार ने फिर से काम बंद करने की चेतावनी दी है।

शीघ्र ही समाधान निकालेंगे

मुख्याधिकारी विजय लोहकरे धारणी शहर पर कचरा संकट नहीं आएगा। कचरा ठेकेदार से चर्चा कर समाधान निकालेंगे।

फर्जी पासपोर्ट केस में आचार्य बालकृष्ण को बड़ी राहत, 15 साल पुराने मामले में कोर्ट ने किया बरी

दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे ने छीने MP के दो लाल; देवास के अर्पित और कटनी के अक्षत की मलबे के नीचे दबने से मौत

Delhi Building Collapse Live: सभी पीजी और हॉस्टल का होगा सेफ्टी ऑडिट, हाई कोर्ट ने दिया निर्देश, अब तक 7 मौत

IRCTC घोटाला: लालू, राबड़ी और तेजस्वी पर आरोप तय करने का आदेश 10 सितंबर तक टला

UIIC AO Recruitment 2026: 225 प्रशासनिक अधिकारी पदों पर भर्ती, 8 सितंबर से आवेदन शुरू, जाने योग्यता और सैलरी