अमरावती न्यूज  
अमरावती

दर्यापुर हत्याकांड में लोगों से जारी है पूछताछ, हत्यारों का अब तक नहीं सुराग

Amravati Police: दर्यापुर के सैनिक कॉलोनी निवासी राजेश इंगले की हत्या के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। लेकिन अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया है। हत्याकांड के बाद शहर में हड़कंप मच गया।

प्रिया जैस

Amravati News: अमरावती जिले के दर्यापुर के सैनिक कॉलोनी निवासी राजेश इंगले (55) की हत्या के मामले में पुलिस की जांच तेज कर दी गई है। सोमवार रात तहसील कार्यालय के सामने स्थित धनंजय लॉज के पीछे राजेश इंगले की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। इस सनसनीखेज हत्याकांड के बाद शहर में हड़कंप मच गया है।

मंगलवार देर शाम अपर पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत ने घटनास्थल का दौरा किया और एलसीबी प्रमुख किरण वानखडे तथा दर्यापुर थाने के प्रभारी सुनील वानखेडे से मामले की विस्तृत जानकारी ली। पुलिस ने मंगलवार रात और बुधवार दिनभर मृतक राजेश इंगले के संपर्क में रहे कई लोगों को थाने बुलाकर पूछताछ की। ग्रामीण अपराध शाखा की टीम और स्थानीय पुलिस द्वारा अलग-अलग दिशाओं में जांच की जा रही है। हालांकि, हत्या के दो दिन बाद भी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हत्या किसने और क्यों की।

मृतक का फोन अहम कड़ी

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हत्या से पहले राजेश इंगले ने किन-किन लोगों से फोन पर बात की थी। इसके साथ ही, घटनास्थल से गायब हुए मृतक का मोबाइल फोन भी पुलिस के लिए एक अहम कड़ी बन गया है और उसकी तलाश की जा रही है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, और पुलिस हत्यारों की तलाश में जुटी हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जल्द ही बड़े खुलासे की उम्मीद जताई जा रही है।

दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार

पुसद में हाथ में धारदार गुप्ती लेकर नागरिकों में दहशत फैलाने की कोशिश कर रहे एक अपराधी को पुलिस ने पकड़ लिया। उसके पास से धारदार गुप्ती जब्त कर ली। यह कार्रवाई गुरूवार को सुबह वसंतनगर थाना इलाके में स्थानीय अपराध शाखा पुलिस टीम द्वारा की गई। गिरफ्तार आरोपी का नाम गढ़ीवार्ड निवासी मिर्जा मुसरन बेग मिर्जा मोबिन बेग (30) है। स्थानीय अपराध शाखा की एक टीम 25 सितंबर की सुबह पुसद उप-विभाग में हमेशा की तरह गश्त पर थी।

इसी दौरान उन्हें गोपनीय सूचना मिली कि आरोपी मिर्जा मुसरन हाथ में धारदार गुप्ती लेकर वसंतनगर इलाके में दहशत फैला रहा है। यह सूचना मिलते ही टीम वहां पहुंची और उसे पकड़ लिया तथा उससे चाकू जब्त कर लिया। इसके बाद, उसे हथियार सहित वसंतनगर पुलिस को सौंप दिया गया। वसंतनगर पुलिस ने हथियार जब्त कर उसे विधिवत गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।

इस ऑपरेशन में सहायक पुलिस निरीक्षक धीरज बंदे, फौजदार शरद लोहकरे, सहायक फौजदार मुन्ना आड़े, जमादार संतोष भोरगे, तेजाब रंखांब, सुभाष जाधव, कुणाल मुंडोकर, रमेश राठौड़, सिपाही सुनील पंडागले, रवींद्र शिरामे, राजेश जाधव आदि शामिल हुए।

संसद का एक दिन का विशेष सत्र, 30 नवंबर को लोकसभा; 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक

पाकिस्तान की नींद उड़ाने आया भारत का भार्गवस्त्र, ड्रोन हमलों का देगा मुंह तोड़ जवाब; पास किया आखिरी टेस्ट

Kal Ka Mausam: 27 नवंबर को इन राज्यों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, कहीं शीतलहर तो कहीं कोहरे का अलर्ट

1970 में भी किसी को तानाशाही का भूत चढ़ा था…, नागपुर में अभिजीत दीपके ने की PM मोदी की इंदिरा गांधी से तुलना

मुंबई में प्रदर्शन करना पड़ा भारी! CJP के तीनों बड़े नेताओं पर LOC जारी, दीपके और रांका भी पुलिस के रडार पर