अमरावती

पत्नी को वापस भेजने को लेकर विवाद, दामाद ने साले को चाकू मारकर किया घायल

अमरावती में दामाद ने साले पर चाकू से हमला किया, ससुर को जान से मारने की दी धमकी। पुलिस ने मामला दर्ज किया।

महाराष्ट्र डेस्क

Amravati Crime: अचलपुर के सरमसपुरा थाना क्षेत्र के मेहराबपुरा इलाके में एक दामाद द्वारा अपने ही ससुराल वालों पर जानलेवा हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पत्नी को वापस भेजने की बात को लेकर हुए विवाद में दामाद ने अपने साले पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया.

पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी फिरोज खान यूसुफ खान 30 का अपनी पत्नी से विवाद हुआ था, जिसके बाद वह अपने मायके मेहराबपुरा आ गई थी. दोपहर करीब 1.30 बजे आरोपी फिरोज खान अपने ससुराल पहुंचा और अपने ससुर से बहस करने लगा. वह चिल्ला रहा था कि तुम अपनी बेटी को वापस क्यों नहीं भेज रहे.

बहस के दौरान आरोपी हिंसक हो गया और उसने अपने ससुर को गालियां देते हुए लातघूसों से पीटना शुरू कर दिया. जब शिकायतकर्ता अल्ताफ खान अयूब खान 22 अपने पिता को बचाने के लिए बीचबचाव करने आए, तो आरोपी फिरोज ने अपने पास छिपाकर रखा चाकू निकाल लिया. आरोपी ने अल्ताफ की दाहिनी जांघ के पिछले हिस्से पर चाकू से जोर से वार किया, जिससे काफी खून बहने लगा.

हमले के बाद भी आरोपी का गुस्सा शांत नहीं हुआ. उसने जातेजाते अपने ससुर को जान से मारने की धमकी भी दी. घायल अल्ताफ खान को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. अल्ताफ खान की शिकायत पर सरमसपुरा पुलिस ने आरोपी फिरोज खान के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है.

इसी मामले में भूरे खान युसूफ खान 30 की शिकायत पर पुलिस ने अलताफ खान अयूब खान व अयूब खान के खिलाफ मारपीट कर जख्मी करने का मामला दर्ज किया है.

INDIA ब्लॉक जारी रखेगा विरोध, गठबंधन की टी-पार्टी के बाद सुप्रिया सुले बोलीं- हम एक साथ हैं

INDIA ब्लॉक का विरोध प्रदर्शन सफल रहा, टी पार्टी के बाद प्रेसवार्ता में बोले मल्लिकार्जुन खरगे

चुनाव आयोग पर हमले को लेकर BJP का पलटवार, पीयूष गोयल ने राहुल गांधी से पूछे 10 तीखे सवाल

'नाना' ने ऐसे तय किया जनसंघ से राजभवन तक का सफर, जानिए क्यों PM मोदी हो गए थे इनकी इस स्टाइल के मुरीद

राहुल गांधी के घर विपक्षी नेताओं की टी पार्टी, चाय पर चर्चा के बाद गठबंधन करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस