FILE- PHOTO 
अमरावती

Amravati News: बडनेरा के अलमास ग्राउंड पर शेख अतिक के हमलावरों पर मामला दर्ज, 20 जनवरी को हुई थी घटना

नवभारत डेस्क

अमरावती. शनिवार 20 जनवरी को बडनेरा के अलमास ग्राउंड पर मैच देखने गए शेख अतीक शेख शफी पर पांच से छह लोगों ने लोहे के रॉड से हमला किया था. जिसमें शेख अतिक बूरी तरह घायल हो गया था. इस मामले में बडनेरा पुलिस ने बुधवार 23 जनवरी को आरोपी सैय्यद अजीम उर्फ अज्जू (38), अब्दुल इमरान (32), शेख रेहान (22), अब्दुल मुक्तार (30), सैय्यद अनिस उर्फ अन्या (30), असलम (25, सभी चमन नगरी जूनी बस्ती बडनेरा) के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

बडनेरा के मोती नगर निवासी शेख अतीक यह विट्टभट्टी का व्यवसाय करता है. 20 जनवरी को दोस्तों के साथ वह अलमास ग्राउंड पर चल रहे क्रिकेट मैच को देखने गया था. तब शुरु मैच में डिसिजन के चलते विवाद शुरु था. तब विवाद छुडाने शेख अतीक व उसका दोस्त तौसिफ गए और झगडा छुडाया. बाद में अचानक सैय्यद अजीम उर्फ अज्जू शेख अतीक के घर के सामने आया और पिस्तुल तान दी. जिससे शेख अतिक घबरा गया था तब उन्होंने शेख अतीक को अस्पताल की दीवार के पास लेकर गए. तू ज्यादा होशियार हो गया है किया, ऐसा कहते हुए गालीगलोज करने लगे थे. तभी सैय्यद अजीम का भाई अब्दुल इमरान, शेख रेहान, अब्दुल मुक्तार, सैय्यद अनिस, यह हाथ में तलवार और हथियार लेकर आए.

सभी ने शेख अतीक और तौसिफ पर गालीगलोज करते हुए लोहे के पाइप से मारपीट शुरु की. जिससे शेख अतिक गंभीर जख्मी हो गया था. जिसके बाद दोस्तों की सहायतों से शेख अतिक को बडनेरा पुलिस और बाद में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया. शेख अतिक हालत गभीर होने से उसे निजी अस्पताल में भेजा गया था. जिसके बाद बुधवार 23 जनवरी को शेख अतिक ने मामले की शिकायत बडनेरा पुलिस को की. पुलिस ने 6 आरोपियों के खिलाफ धारा 143, 147, 148, 149, 324, 506 ब, 504 के तहत मामला दर्ज किया है.

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा