Daryapur Congress (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया) 
अमरावती

बबलू देशमुख का सुधाकर भारसाकड़े पर हमला, बोले- कांग्रेस के दम पर बड़े हुए अब आंखें दिखा रहे

Amravati Politics: दर्यापुर में कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष बबलू देशमुख ने कांग्रेस छोड़कर शिंदे गुट में शामिल हुए सुधाकर भारसाकड़े पर तीखा हमला बोला।

महाराष्ट्र डेस्क

Amravati Political Statement: अमरावती जिले के दर्यापुर के माहेश्वरी भवन में आयोजित कांग्रेस के भारत रक्षक विशेष गहन पुनर्निरीक्षण अभियान प्रशिक्षण शिविर में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बबलू भाऊ देशमुख ने हाल ही में कांग्रेस छोड़कर शिंदे गुट में शामिल हुए सुधाकर पाटिल भारसाकड़े पर जमकर निशाना साधा।

देशमुख ने भारसाकड़े की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि अपना स्वार्थ कांग्रेस के भरोसे पूरा किया, कांग्रेस के दम पर नेता बने और बाद में उसी कांग्रेस को आंखें दिखाने की कोशिश की। यह सिर्फ पार्टी के साथ नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं के साथ भी किया गया विश्वासघात है। महज पैसों के लालच में आकर उन्होंने अपना पाला बदला।

दर्यापुर की राजनीति में गर्माहट

यह मूर्ति जैसी दिखती है, वैसी नहीं है यह एक जहरीली मूर्ति है। ऐसे कितने आए और कितने गए, लेकिन कांग्रेस की विचारधारा और कार्यकर्ताओं की ताकत हमेशा कायम रही। बबलू देशमुख के इस तीखे बयान के बाद सभास्थल पर मौजूद कार्यकर्ताओं के बीच चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।

बबलू देशमुख के बयान से बढ़ी सियासी हलचल

उनकी इस आलोचना से दर्यापुर के राजनीतिक गलियारों में भी सरगर्मी बढ़ गई है। आगामी राजनीतिक घटनाक्रमों के मद्देनजर इस बयान को काफी अहम माना जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत और अभियान के उद्देश्यों को तहसील कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील पाटिल गावंडे ने स्पष्ट किया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष पप्पू पाटिल श्रीकांत होले ने आभार माना। तहसील के कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और बूथ अध्यक्षों की भारी उपस्थिति थी।

CJP Protest LIVE: अभिजीत दिपके को मिली जमानत, रिहा होने के बाद आई पहली प्रतिक्रिया

Kal Ka Mausam: तमिलनाडु से केरल तक बारिश का अलर्ट, दिल्ली-UP में कैसा रहेगा मौसम? पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

कांग्रेस ने बुक किया रामलीला मैदान, बड़े आंदोलन की तैयारी; दिल्ली पुलिस से भी मिली परमिशन

CJP चीफ अभिजीत दिपके को SEM कोर्ट से मिली जमानत, अब किन शर्तों का करना होगा पालन?

सुप्रीम कोर्ट की तीखी टिप्पणी: इंटरनेट का प्रयोग सभी का मौलिक अधिकार, इसमें बच्चे भी शामिल