अमरावती स्कैंडल के आरोपी का नया वीडियो आया सामने (सोर्स: सोशल मीडिया) 
अमरावती

अमरावती स्कैंडल: आरोपी अयान अहमद की लग्जरी लाइफ का VIDEO वायरल, कहां से आए करोड़ों रुपये और बंदूकें?

Amravati Scandal: अमरावती के परतवाड़ा में नाबालिगों के शोषण मामले में आरोपी अयान अहमद की आलीशान जीवनशैली ने सबको चौंका दिया है। पुलिस अब अयान के बैंक खातों और अवैध फंडिंग की जांच कर रही है।

आकाश मसने

Ayan Ahmad Luxury Lifestyle Viral Video: महाराष्ट्र के अमरावती जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने पूरे राज्य को हिलाकर रख दिया है। परतवाड़ा इलाके में नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण और उनके आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने के मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी अयान अहमद (19) अब पुलिस के रडार पर है। लेकिन, गिरफ्तारी के बाद जो सच सामने आ रहा है, वह मुख्य अपराध से भी अधिक डरावना और रहस्यमयी है।

क्या है पूरा मामला?

यह खौफनाक मामला 11 अप्रैल को तब सामने आया जब सोशल मीडिया पर कुछ नाबालिग लड़कियों की आपत्तिजनक क्लिप्स वायरल होने लगीं। स्थानीय स्तर पर जनाक्रोश बढ़ने के बाद पुलिस ने तुरंत हरकत में आते हुए जांच शुरू की और 13 अप्रैल को अयान अहमद को धर दबोचा। अब तक इस मामले में 8 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस का मानना है कि यह केवल एक शोषण का मामला नहीं, बल्कि एक सुनियोजित गिरोह का काम हो सकता है।

अयान की आलीशान लाइफस्टाइल और हथियारों का शौक

जांच के दौरान अयान अहमद के सोशल मीडिया हैंडल से कुछ ऐसे वीडियो और रील्स बरामद हुए हैं, जिन्हें देखकर अधिकारी भी दंग रह गए। महज 19 साल का अयान इन वीडियो में करोड़ों की लग्जरी कारों के साथ पोज दे रहा है। हाथों में नकदी (कैश) के बड़े-बड़े बंडल लिए महंगे गैजेट्स और आईफोन का प्रदर्शन कर रहा है। एक वीडियो में वह बंदूक जैसे हथियार के साथ भी दिखाई दे रहा है।

अयान के कहां से आया इतना पैसा?

अमरावती पुलिस अब अयान के 'फाइनेंशियल सोर्स' की गहराई से पड़ताल कर रही है। सवाल यह है कि एक किशोर उम्र के लड़के के पास इतनी संपत्ति कहां से आई? क्या यह पैसा ब्लैकमेलिंग के जरिए वसूला गया था? या फिर इस मामले के तार किसी बड़े अंतरराष्ट्रीय या अंतरराज्यीय आपराधिक सिंडिकेट से जुड़े हैं? पुलिस अब अयान के बैंक स्टेटमेंट और कॉल डिटेल्स खंगाल रही है ताकि इस 'आलीशान' जीवन के पीछे छिपे काले धंधों का पर्दाफाश हो सके।

PM Modi Gujarat Visit Live: पीएम मोदी का वडोदरा दौरा, विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे

दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंचेंगे राहुल गांधी, दिशा की बैठक समेत; बाढ़ प्रभावित इलाकों का करेंगे दौरा

PM मोदी ने वडोदरा को दी ₹35,000 करोड़ की सौगात, विकास परियोजनाओं का किया जिक्र, बोले- भारत की रफ्तार होगी तेज

IAS vs IES: सैलरी एक, लेकिन पावर और जिम्मेदारियां अलग; जानिए कौन-सी सेवा आपके लिए बेहतर

सत्य निकेतन हादसा: CM रेखा गुप्ता ने पीड़ितों से की मुलाकात, परिवारों को दिया हर संभव मदद का दिया आश्वासन