बाइक चोरी (सौ. सोशल मीडिया ) 
अमरावती

Amravati में बाइक चोरी गिरोह का पर्दाफाश! दो आरोपी गिरफ्तार, तीन मोटरसाइकिल जब्त

Amravati के ग्रामीण क्षेत्र से पुलिस ने बाइक चोरी के गिरोह का पर्दाफाश किया है। बाइक चोरी करने के लिए घुमने वाले 2 चोरों को Amravati Police ने रंगेहाथों गिरफ्तार किया है।

अपूर्वा नायक

Amravati News: जिले के ग्रामीण क्षेत्र से बाइक चोरी कर कम कीमत में बेचने के फिराक में घूम रहे दो चोरों को ग्रामीण अपराध शाखा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

आरोपियों के पास से 3 मोटरसाइकिल जब्त की है। जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपियों में अक्षय सहदेवराव जोंधले (25) व अक्षय शांताराम शहारे (26, दोनों एकता नगर, कांडली, परतवाडा निवासी) है। वहीं एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

कम कीमत में बेचने के फिराक में थे आरोपी

पुलिस अधीक्षक विशाल आनंद ने जिले में बढ़ रही मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं के संबंध में सख्त निर्देश देते हुए अधिक से अधिक मामलों का पर्दाफाश करने के आदेश स्थानीय अपराध शाखा को दिए थे। अपराध शाखा की टीम अचलपुर उपविभाग क्षेत्र में गश्त कर रही थी, तभी उन्हें गुप्त सूचना मिली कि मुक्तागिरी फाटा, परतवाडा क्षेत्र में एक युवक कम कीमत पर चोरी की बाइक बेचने की फिराक में है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी अक्षय जोंधले को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान वह अपनी बाइक के कागजात नहीं दिखा सका और गोलमोल जवाब देने लगा। शक के आधार पर जब सख्ती से पूछताछ की गई, तो उसने अपने साथी अक्षय शहारे और एक फरार आरोपी के साथ मिलकर परतवाडा, खरपी और मध्य प्रदेश के भैसदही क्षेत्रों से तीन मोटरसाइकिलें चोरी करने की बात कबूल की। बाद में पुलिस ने अक्षय शहारे को भी गिरफ्तार किया जिसके कब्जे से एक और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई। फिलहाल फरार आरोपी की तलाश जारी है, जबकि गिरफ्तार दोनों आरोपियों को आगे की जांच के लिए परतवाडा पुलिस के हवाले किया गया है।

उक्त कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विशाल आनंद, अपर पुलिस अधीक्षक पंकजकुमार कुमावत के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक किरण वानखडे के नेतृत्व में सहायक पुलिस निरीक्षक सचिन पवार, पुलिस कर्मी युवराज मानमोठे, रविंद्र वर्हाडे, स्वप्नील तंवर, सागर नाठे, शांताराम सोनोने तथा चालक प्रशिक वानखेडे ने की।

अंगूर खट्टे हैं तो बेल काटने लगे, दिल्ली प्रोटेस्ट पर पहली बार बोले PM मोदी; राहुल गांधी को बताया फेल प्रोडक्ट

दिल्ली नगर निगम में क्यों भिड़े AAP-कांग्रेस पार्षद? विकास फंड से शुरू हुआ विवाद, हाथापाई तक पहुंची बात- VIDEO

नेहा बोरा ने CJP से किया किनारा, हाई कोर्ट में कहा- तिरंगा फहराने के लिए अनुमति जरूरी नहीं; कब आएगा फैसला?

सोनम का झलका दर्द, सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का गंभीर आरोप; कहा चीन लद्दाख को नहीं मानता भारत का हिस्सा

रेहान वाड्रा की 74 तस्वीरें प्रदर्शनी से क्यों हटाई गईं? बीकानेर हाउस ने बताई वजह