अमरावती

अमरावती में Rajmata Jijau Smart Bus का इंतजार; पहले चरण में पुणे-नागपुर को प्राथमिकता, जानें क्या हैं खूबियां

राजमाता जिजाऊ स्मार्ट बस सेवा दिवाली के बाद अमरावती में शुरू होगी। जानें इसके विशेषताएँ और प्रमुख मार्ग।

रूपम सिंह

Amravati Rajmata Jijau Smart Bus News: अमरावती राज्य परिवहन महामंडल की नई राजमाता जिजाऊ स्मार्ट बस सेवा फिलहाल बड़े शहरों में शुरू की जा रही है, लेकिन अमरावती के यात्रियों को इसके लिए अभी इंतजार करना पड़ेगा। जानकारी के अनुसार यह सेवा पहले चरण में पुणे और नागपुर जैसे प्रमुख मार्गों पर शुरू होगी, जबकि अमरावती विभाग में इसके दिवाली के बाद यानी अगले वर्ष तक शुरू होने की संभावना है।

24 मार्च को शुरू की गई इस नई बस सेवा से पहले शिवशाही, शिवनेरी और ईशिवाई जैसी सेवाएं पहले से संचालित हैं। अमरावती से पुणे, नागपुर, अकोला, पंढरपुर, बैतूल, हैदराबाद और छत्रपति संभाजीनगर मार्गों पर यात्रियों की भारी भीड़ रहती है। पुणे के लिए रोज 4 से 5 फेरे संचालित होते हैं, लेकिन कई बार बसों की कमी के कारण यात्रियों को निजी ट्रैवल्स का सहारा लेना पड़ता है।

परिवहन विभाग के अनुसार, पहले चरण में ये बसें पुणे और नागपुर में शुरू होंगी। नागपुर में भी इन बसों के मई तक पहुंचने की संभावना है, जबकि अमरावती में दूसरे चरण में इनका संचालन शुरू होगा।

फोटो बस क्या हैं खासियतें? राजमाता जिजाऊ बस सामान्य बसों से अधिक सुविधाजनक और आधुनिक होगी। इसमें 32 सीटिंग व्यवस्था के साथ 56 यात्रियों की क्षमता होगी, जो सामान्य 40 सीट वाली बसों से अधिक है। बस में सीसीटीवी कैमरे, जीपीएस सिस्टम, पैनिक बटन, पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम और इलेक्ट्रॉनिक रूट डिस्प्ले जैसी सुविधाएं होंगी।

इस नई सेवा को लेकर अमरावती के यात्रियों में उत्सुकता बढ़ गई है, हालांकि उन्हें इसके लिए अभी कुछ महीनों का इंतजार करना पड़ेगा। अमरावती से प्रमुख मार्ग पुणे, नागपुर, अकोला, पंढरपुर, बैतूल, हैदराबाद, छत्रपति संभाजीनगर।

मुख्य सुविधाएं

सीसीटीवी कैमरे, जीपीएस सिस्टम, पैनिक बटन, पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक रूट डिस्प्ले।

7.8% नहीं 2.6% है GDP ग्रोथ, आंकड़ों में हेरफेर कर झूठ परोस रही मोदी सरकार? जानें क्यों मचा है सियासी बवाल

Ram Mandir Trust Decisions: पहले CEO जितेंद्र मिश्रा, गोविंद गिरी महासचिव, राम मंदिर में किसे क्या जिम्मेदारी?

भावनगर पारा यार्ड रिमॉडलिंग को रेलवे की मंजूरी; ₹125 करोड़ से होगा अपग्रेड, जानें प्रोजेक्ट की मुख्य विशेषताएं

Kal Ka Mausam : यूपी-बिहार समेत 19 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, 70 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

मोदी कैबिनेट में फेरबदल की तैयारी... नितिन गडकरी का बदलेगा मंत्रालय! महाराष्ट्र से किसे मिलेगी जगह?