Mangalsutra Snatching (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया) 
अमरावती

अमरावती में मंगलसूत्र स्नैचर गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच ने 1.52 लाख का माल किया बरामद

Mangalsutra Snatching Case: अमरावती में महिला के गले से मंगलसूत्र छीनकर फरार होने वाले आरोपी को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है।

महाराष्ट्र डेस्क

Amravati Crime News: अपराध शाखा ने राह चलती महिला के गले से जबरन मंगलसूत्र छीनने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से चोरी का सोना और वारदात में इस्तेमाल की गई गाड़ी समेत कुल 1 लाख 52 हजार रुपये का माल जब्त किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम अनिल शेषराव लाखपुरकर 53, शिवपार्वती रेसीडेंसी, वासनकर वाड़ी, अमरावती है।फोटोचेन स्नेचरशहर के बालाजी प्लॉट निवासी माया गणेश डागा 50 पैदल जा रही थीं।

इस दौरान एक अज्ञात व्यक्ति काले रंग की मोपेड स्कूटी पर आया और उनके गले से जबरन मंगलसूत्र छीनकर फरार हो गया। इस मामले में राजापेठ पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया। इस मामले की समानांतर जांच क्राइम ब्रांच की टीम कर रही थी। पुलिस ने गुप्त मुखबिरों को सक्रिय करने के साथ ही घटनास्थल और आरोपी के भागने वाले रूट के 100 से अधिक स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले।

आरोपी अनिल लाखपुरकर पुलिस गिरफ्त में

पिछले चार दिनों की कड़ी मशक्कत और फुटेज के तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पुलिस आखिरकार आरोपी के घर तक पहुंचने में कामयाब रही। पुलिस ने संदिग्ध अनिल शेषराव लाखपुरकर को हिरासत में लेकर जब कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म कबूल किया। आरोपी के पास से 8 ग्राम का सोने का टुकड़ा, मोपेड वाहन सहित कुल 1 लाख 52 हजार रुपए का माल जब्त किया।

राजापेठ चेन स्नैचिंग केस सुलझा

उक्त कार्रवाई क्राइम ब्रांच के पुलिस निरीक्षक अतुल वर और पुलिस निरीक्षक दिनेश दहातोंडे के नेतृत्व में एपीआई महेश इंगोले, गजानन सोनुने, सुनील लासुरकर, गजानन ढेवले, दीपक सुंदरकर, मनोज ठोसर, मंगेश परिमल, आस्तिक देशमुख, नईम बेग, अतुल संभे, जहीर शेख, सचिन बहाले, विकास गुडधे, विशाल वाकपांजर, योगेश पवार, चेतन गुल्हाने, राजीक रायलीवाले, चालक संदीप खंडारे और राहुल दुधे ने की।

सेवा संकल्प यात्रियों से PM मोदी का संवाद, कहा- सरकारी योजना का उद्देश्य सिर्फ पैसा खर्च करना नहीं, जीवन बदलना

Weather Alert: कई राज्यों में झमाझम बारिश और तेज हवाएं, UP-बिहार से पहाड़ी राज्यों तक जानें कैसा रहेगा मौसम

जंतर-मंतर AI विवाद: महिला की तस्वीर का फेस-स्वैप कर लगाए बैनर, FIR में अभिजीत दीपके समेत चार के नाम

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का मोर्चा, आज देशभर में विरोध मार्च; वेणुगोपाल ने इस्तीफे की मांग की

12 Years of Make in India: 2.40 लाख करोड़ का निवेश, 33 गुना बढ़ा मोबाइल प्रोडक्शन, जानें देश को कितना फायदा