अमरावती

अमरावती में हनुमान व्यायाम प्रसारक मंडल के विकास का भरोसा, अंबादासपंत वैद्य के नाम पर मार्ग का नामकरण

Amravati News: अमरावती में पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने हनुमान व्यायाम प्रसारक मंडल के विकास के लिए सरकारी प्रतिबद्धता जताई और कुश्ती मैट वितरण व मार्ग नामकरण समारोह में शिरकत की।

रूपम सिंह

Amravati Local News: गुरुवर्य स्वर्गीय अंबादासपंत वैद्य द्वारा वर्ष 1914 में स्थापित हनुमान व्यायाम प्रसारक मंडल आज भी राष्ट्रहित के विचारों पर अग्रसर है। उनके कार्यों से प्रेरणा लेते हुए संस्था से अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार हों, इसके लिए संस्था के सर्वांगीण विकास की आवश्यकता है।

पद्मश्री प्रभाकरराव वैद्य के समर्पित कार्य और व्यक्तित्व को देखते हुए, जिले के पालकमंत्री के रूप में हम संस्था के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। यह आश्वासन पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने दिया। फोटो एचवीपीएमगांधी चौक से ओसवाल भवन मार्ग का नामकरण गुरुवर्य स्व। अंबादासपंत वैद्य के नाम पर किया गया।

इस अवसर पर नामकरण फलक का लोकार्पण तथा कुश्ती मैट वितरण एवं पूजन समारोह का आयोजन हव्याप्रमं परिसर में किया गया। मंडल के प्रधान सचिव पद्मश्री प्रभाकरराव वैद्य की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पालकमंत्री बावनकुले के हाथों फलक का उद्घाटन तथा कुश्ती मैट का विधिवत पूजन किया गया।

पूजन विधि पं. मिलिंद कोरान्ने के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। कार्यक्रम में विधायक प्रवीण तायडे, विधायक राजेश वानखडे, अचलपुर की नगराध्यक्ष रूपाली माथने, पूर्व मंत्री प्रवीण पोटे, राजेश देशमुख, किरण पातुरकर, किरण महल्ले, मंडल के उपाध्यक्ष डॉ. श्रीकांत चेंडके, सचिव प्रा. डॉ. माधुरी चेंडके, डॉ. संजय तिरथकर सहित अनेक गणमान्य उपस्थित थे।

PM मोदी के उत्तराधिकारी को लेकर संजय राउत का बड़ा दावा, बोले- देवेंद्र फडणवीस बनेंगे उपप्रधानमंत्री

NALSAR Case: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बार काउंसिल ऑफ इंडिया के पास लॉ छात्रों पर कार्रवाई का अधिकार नहीं

राघव चड्ढा ने खोल दी SIR की पोल! वोटर लिस्ट से BJP सांसद का नाम कटने पर कांग्रेस ने ली चुटकी

AIMIM से गठबंधन होगा या नहीं? इमरान प्रतापगढ़ी ने बताया कांग्रेस का प्लान, SP से सीट शेयरिंग पर भी किया खुलासा

दिल्ली से अचानक आया बुलावा...नितिन नबीन और नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात से तेज हुई सियासी हलचल; जानें मायने