हमले का दृश्य (सोर्स: सोशल मीडिया) 
अमरावती

दूल्हे को चाकू मारने वाला अकोला से गिरफ्तार, ड्रोन कैमरे से किया था पीछा, जानें पूरा मामला

Amaravati Badnera News: अमरावती में सूजल समुंद्रे के रिसेप्शन के दौरान आरोपी राघव बक्शी ने चाकू से हमला किया। यह हमला डीजे के पैसे को लेकर विवाद के कारण हुआ। पुलिस ने आरोपी को अकोला से गिरफ्तार किया।

आकाश मसने

Amaravati Groom Stabbed At Wedding Update: अमरावती शहर के बडनेरा रोड स्थित साहिल लॉन में जारी रिसेप्शन दौरान दूल्हे सूजल समुंद्रे पर चाकू से हमला करने के मामले में बडनेरा पुलिस ने आरोपी राघव जीतेंद्र बक्शी को अकोला से गिरफ्तार किया है।

उल्लेखनीय है कि सूजल राम समुंद्रे की 9 नवंबर को अंजनगांवसुर्जी में युवती से शादी समारोह संपन्न हुआ था। पश्चात 11 नवंबर बडनेरा रोड स्थित साहिल लॉन में उसका रिसेप्शन कार्यक्रम शुरू था। इस समय मेहमानों का आना-जाना शुरू था। मेहमान दूल्हा-दुल्हन को शुभकामनाएं देने स्टेज पर जा रहे थे।

इस समय आरोपी राघव जीतेंद्र बक्शी अपने दोस्त को लेकर रिसेप्शन में आया। वह दोनों स्टेज पर गए तब राघव ने उसके पास का चाकू निकालकर सीधे दूल्हे सूजल की जांघ पर तीन वार किए जिससे कुछ ही देर में हडकंप मच गया।

दोनों आरोपी लॉन के बाहर रखी अपने दुपहिया के पास भागने लगे। इस समय शादी समारोह की शुटिंग कर रहे ड्रोन चालक ने आरोपियों का कुछ दूरी तक पीछा किया जिसका वीडियो वायरल हुआ।

ड्रोन कैमरे ने कैद किया हमलावर का भागना

हमले की यह पूरी वारदात शादी की वीडियोग्राफी कर रहे ड्रोन कैमरे में साफ-साफ रिकॉर्ड हो गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि हमलावर कितनी आसानी से दूल्हे को चाकू मारता है और फिर तुरंत स्टेज से कूदकर भागना शुरू कर देता है। जैसे ही लोगों ने हमला होते देखा, कुछ मेहमानों ने हमलावर को पकड़ने के लिए उसका पीछा भी किया, लेकिन उसकी रफ्तार तेज थी।

डीजे के पैसे को लेकर हुआ था विवाद

सूजल समुद्रे की शिकायत पर पुलिस ने राघव बक्षी व एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया। इसी मामले में राघव की मां ने दी शिकायत में बताया कि सूजल समुंद्रे के परिजन 11 नवंबर की देर रात राघव बक्षी के घर गए और राघव के बारे में पूछताछ करते हुए घर के सामान की तोड़फोड़ की और गाड़ी को आग लगा दी।

इसकी शिकायत राघव की मां ने बडनेरा थाने में दी। बडनेरा पुलिस ने राम समुद्रे, सोनू समुद्रे, शिव समुद्रे व अन्य 10 से 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह हमला डीजे के रुपए देने को लेकर हुआ था।

इस मामले में बडनेरा पुलिस ने तकनीकी और गोपनीय सूत्रों के आधार पर आरोपी राघव बक्षी को अकोला से गिरफ्तार किया है। इस मामले में एक नाबालिग को भी पूछताछ के लिए कब्जे में लिया गया। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।

IAS बनना चाहते थे रामनाथ कोविंद, UPSC पास करने के बाद भी टूटा सपना, जानिए पूर्व राष्ट्रपति से जुड़ी रोचक बातें

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह