अमरावती न्यूज  
अमरावती

17 बीमा कंपनियों पर होगी कार्रवाई! विधायक रवि राणा ने दिए निर्देश, करोड़ों का लगाया जुर्माना

Action Against 17 Insurance Companies: कृषि विभाग से जुड़ी लंबित 26 आश्वासनों पर विधानसभा की आश्वासन समिति की अहम बैठक में विधायक रवि राणा ने किसानों के हित से संबंधित मुद्दे उठाए।

प्रिया जैस

Amravati News: विधानसभा भवन में बुधवार को कृषि विभाग से जुड़ी लंबित 26 आश्वासनों पर विधानसभा की आश्वासन समिति की अहम बैठक हुई। अध्यक्षता विधायक रवि राणा ने की। इस दौरान किसानों के हित से संबंधित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई और संबंधित विभागीय सचिवों व वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

फसल बीमा योजनाओं के तहत किसानों को समय पर मुआवज़ा न मिलने के मामलों को गंभीरता से लेते हुए समिति ने 17 बीमा कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए है। साथ ही एक कंपनी पर 1.5 करोड़ का जुर्माना लगाया है। इन कंपनियों को पक्ष रखने के लिए समिति के समक्ष तलब किया गया है।

बीमा कंपनी के कारण किसानों का नुकसान

इन कंपनियों द्वारा बीमा दावों में देरी के कारण किसानों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा। इस पर समिति ने कडी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। बैठक में समिति के सदस्य विधायक अमित झनक, विक्रम पाचपुते, राजेश पवार, समीर मेघे, अनुप अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, सचिन कल्याण शेट्टी, पराग शाह, रमेश कराड, किशोर पाटिल, अमोल पाटिल शामिल थे।

इनके अलावा प्रदीप जयस्वाल, किरण सामंत, हिरामन खोसकर, संजय बनसोडे, दौलत दरोडा, वरुण सरदेसाई और राजू खरे सहित अनेक अधिकारी उपस्थित थे। अध्यक्ष राणा ने कहा कि किसानों के न्याय और अधिकारों के मुद्दे पर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दिए गए निर्देशों को तुरंत लागू किया जाए।

चोरी मामले में 3 गिरफ्तार, 1.75 लाख का माल जब्त

अमरावती में भातकुली थाना क्षेत्र में किसानों के खेतों से पानी की मोटर चोरी की घटनाएं सामने आई थीं। इन मामलों की लगातार और सतर्कता के साथ जांच की जा रही थी। गुप्त सूचना और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 1 लाख 75 हजार रुपए का माल जब्त किया है। आरोपियों ने भातकुली में चार और गाडगेनगर थाना में एक ऐसे पांच अपराध स्वीकार किए है।

गिरफ्तार आरोपियों में संजय उर्फ संज्या दादाराव कांबले (27), अभिजीत उर्फ अभ्या शरद गावंडे (22, दोनों गणोरी, भातकुली, अमरावती) और रोशन सोपान काले (23, दरोगा प्लॉट, रेडीयंट हॉस्पिटल के पास, अमरावती) का समावेश है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से मोबाइल, मोटर, दोपहिया वाहन और नकद ऐसा कुल 1 लाख 75 हजार रुपए का माल जब्त किया। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड मांगा गया। आगे की जांच जारी है।

अंगूर खट्टे हैं तो बेल काटने लगे, दिल्ली प्रोटेस्ट पर पहली बार बोले PM मोदी; राहुल गांधी को बताया फेल प्रोडक्ट

दिल्ली नगर निगम में क्यों भिड़े AAP-कांग्रेस पार्षद? विकास फंड से शुरू हुआ विवाद, हाथापाई तक पहुंची बात- VIDEO

नेहा बोरा ने CJP से किया किनारा, हाई कोर्ट में कहा- तिरंगा फहराने के लिए अनुमति जरूरी नहीं; कब आएगा फैसला?

सोनम का झलका दर्द, सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का गंभीर आरोप; कहा चीन लद्दाख को नहीं मानता भारत का हिस्सा

रेहान वाड्रा की 74 तस्वीरें प्रदर्शनी से क्यों हटाई गईं? बीकानेर हाउस ने बताई वजह