File Photo 
अमरावती

3,931 नए बिजली कनेक्शन, महावितरण का सेवा पखवाड़ा

नवभारत डेस्क

अमरावती. महावितरण बिजली कंपनी द्वारा अमरावती सर्कल अंतर्गत चलाए गए सेवा पखवाडा अभियान में 3 हजार 931 घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को नए बिजली कनेक्शन दिए गए. इसके अलावा संपत्ति के हस्तांतरण के बाद बिजली कनेक्शन में नए संपत्ति धारक का नाम जोड़ने के लिए ग्राहकों की मांग के आवेदन के अनुसार 1 हजार 722 बिजली उपभोक्ताओं के नाम बदले गए हैं. ऐसी जानकारी महावितरण द्वारा दी गई. 

लंबित आवेदनों का निबटारा 

स्थानीय स्तर पर नागरिकों के लंबित आवेदनों को निपटाने के लिए, महाराष्ट्र सरकार ने 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक राज्य में राष्ट्र नेता से राष्ट्रपिता सेवा पखवाड़ा उपक्रम का आयोजन किया. इस सेवा पखवाड़े का उद्देश्य विभिन्न विभागों में 14 सेवाओं के लिए लंबित आवेदनों का शीघ्र निपटान करना था.

इस सेवा में महावितरण की दो सेवाएं शामिल हैं. जिनमें लंबित घरेलू बिजली कनेक्शन और संपत्ति के हस्तांतरण के बाद बिजली कनेक्शन में नए संपत्ति धारक का नाम जोड़ना शामिल है. जिसके तहत महावितरण अमरावती सर्कल में नये घरेलू उपभोक्ताओं को कुल 3 हजार 806 विद्युत कनेक्शन दिये गये हैं, जिसमें अमरावती जिले में 1 हजार 440 नये बिजली कनेक्शन और यवतमाल जिले में 2 हजार 491 नये लंबित बिजली कनेक्शन शामिल हैं.

इसमें अमरावती जिले के 1 हजार 136 उपभोक्ता और यवतमाल जिले के 586 उपभोक्ता शामिल हैं. इसके अलावा सर्कल के 105 उपभोक्ताओं को बिजली कनेक्शन के भुगतान के संबंध में कार्रवाई कर कोटेशन दिया गया है. इन ग्राहकों द्वारा भुगतान करने के बाद, उन्हें तुरंत बिजली कनेक्शन प्रदान किया जाएगा.  

Cyber Fraud: ऑनलाइन स्कैम के बाद कैसे बचाएं पैसे? 1930 पर कॉल से लेकर ऑनलाइन शिकायत तक जानें जरूरी बातें

राहुल गांधी को री-लॉन्च करने के चक्कर में हो रहा पार्टी का नुकसान, कांग्रेस पर बरसे संजय निरुपम

युवाओं को विकास और विरासत को साथ लेकर आगे बढ़ना होगा, राही मासूम रजा की जन्म शताब्दी पर बोले LG मनोज सिन्हा

महाराष्ट्र के येवला से बांग्लादेश पहुंचा शीरे का माल, मध्य रेल को मिला 1.11 करोड़ रुपये का राजस्व

जामिया में छात्र संघ चुनाव को लेकर क्यों गरमाया माहौल? विरोध के बाद ऑफलाइन पढ़ाई ठप, ऑनलाइन क्लास शुरू