महाराष्ट्र

नासिक से 31 अक्टूबर से बंद होगी अलायंस की हवाई सेवा

प्रभाकर दुबे

नासिक: पिछले कुछ दिनों से नासिक में शुरू ‘अलायन्स एयर’ (Alliance Air) की हवाई सेवा (Air Service) आगामी 31 अक्टूबर से बंद हो जाएगी। इससे अहमदाबाद (Ahmedabad), पुणे, बेलगांव (Belgaum) शहरों की हवाई सेवा खंडित हो जाएगी। वहीं ‘स्टार एयर’ (Star Air Service) कंपनी की भी ठंड सत्र की समय सूची प्राप्त नहीं हुई है। परिणामस्वरूप इन कंपनियों की सेवा को लेकर अनिश्चितता पैदा हो गई है। यह सेवा बंद होने पर नासिक का बेलगांव से हवाई संपर्क पूरी तरह से टूट जाएगा। ओझर हवाई अड्डे से अलायन्स एयर कंपनी द्वारा पुणे, बेलगांव, अहमदाबाद और दिल्ली के लिए हवाई सेवा दी जा रही है। स्पाइस जेट कंपनी दिल्ली, हैदराबाद हवाई सेवा दे रही है। 

वहीं स्टार एयर कंपनी बेलगांव शहर के लिए हवाई सेवा दे रही है। इसके चलते नासिक के उद्योग क्षेत्र को बड़ी राहत मिली है। इस हवाई सेवा के भरोसे कई उद्यमियों ने और व्यवसाय के लिए प्रयास शुरू किए थे, लेकिन दिवाली पर ही अलायन्स एयर ने एचएएल प्रशासन को पत्र देकर आगामी 31 अक्टूबर से नासिक में हवाई सेवा बंद करने की बात कही है। इसकी भनक लगने के बाद उद्यमियों में खलबली मच गई है। 

 स्टार एयर ने नहीं भेजी ठंड सत्र की समय सूची

नासिक में हवाई सेवा शुरू कराने के लिए 5 वर्ष तक कई स्तरों पर प्रयास किए गए। हवाई सेवा को अच्छा प्रतिसाद मिल रहा था। फिर भी अलायन्स एयर ने हवाई सेवा बंद करने का निर्णय लिया है। ‘उड़ान’ योजना का समय खत्म होने से हवाई सेवा बंद करने की बात अलायन्स एयर कंपनी ने कही है। समय केवल नासिक के लिए ही खत्म हो रहा है तो अन्य सेवाएं क्यों बंद की जा रही हैं? ऐसा सवाल उद्यमी पूछ रहे हैं। अलायन्स एयर कंपनी के साथ स्टार एयर भी नाशिक की सेवा बंद करने वाली है क्योंकि अब तक ठंड सत्र की समय सूची नहीं भेजी है।

राज्यमंत्री डॉ. भारती पवार को दिया पत्र

 इस पार्श्वभूमि पर ‘मी नाशिककर’ संस्था की ओर से केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री डॉ. भारती पवार को पत्र दिया गया है, जिसमें हवाई सेवा शुरू रखने की मांग की गई है। पिछले 2 साल से बंगलुरू, चेन्नई, गोवा, कोलकाता आदि शहरों के लिए हवाई सेवा की मांग की जा रही है, परंतु अब तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है। आयमा सहित अन्य संगठनों के जनप्रतिनिधि और संबंधितों को पत्र देकर हवाई सेवा शुरू रखने की मांग की है। केंद्रीय मंत्री डॉ. भारती पवार और सांसद हेमंत गोडसे अपने स्तर पर हवाई सेवा शुरू रखने के लिए प्रयास कर रहे हैं।

एक माह तक बंद रहेगी हवाई सेवा 

अलायन्स एयर और ‘स्टार एयर’ कंपनियों ने नासिक में शुरू अपनी हवाई सेवा एक माह के लिए बंद की है। अलायन्स एयर की ‘उड़ान’ योजना का समय खत्म हो गया है। अधिक टिकट दर से आगामी समय में यात्रियों का प्रतिसाद न मिलने से कंपनी ने यह निर्णय लिया है। साथ ही अन्य शहरों में हवाई सेवा देने के लिए कंपनियों पर दबाव बनाया जा रहा है। इसके लिए हवाई जहाज कम न पड़े, इसलिए एक माह के लिए कंपनियों ने नासिक की सेवा बंद करने का निर्णय लिया है।

B Nagendra Resignation: कौन हैं बी नागेंद्र, डीके शिवकुमार कैबिनेट से क्यों दिया इस्तीफा; जानें सबकुछ

वाल्मीकि निगम घोटाले में घिरे B. Nagendra ने दिया इस्तीफा, बोले- दलित होने के कारण बनाया जा रहा निशाना

अरुणाचल प्रदेश में डोली धरती, कुरुंग कुमे में महसूस किए गए भूकंप के झटके; दहशत में घरों से बाहर निकले लोग!

रक्षाबंधन पर PM मोदी का खास अंदाज, बच्चों के साथ की मस्ती; छोटी बच्ची से की ये खास फरमाइश- VIDEO

मेरे भाग्य में आंदोलनों से निपटना है, अमित शाह ने क्यों कही ये बात? कोरोना काल का भी सुनाया बड़ा अनुभव