प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद भाजपा नेता (फोटो नवभात)
Akot Municipal News: अकोट नगर परिषद में भाजपा और एमआईएम की विचारधारा पूरी तरह अलग है, इसलिए उनके साथ गठबंधन का प्रश्न ही नहीं उठता अकोट नगर परिषद गठबंधन को लेकर मीडिया ने अनावश्यक भ्रम फैलाया है, ऐसा स्पष्टीकरण विधायक प्रकाश भारसाकले ने यह आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिया। उन्होंने बताया कि अकोट नगर परिषद के आम चुनाव में भाजपा की नगराध्यक्ष पद की उम्मीदवार माया धुले तथा 11 पार्षद विजयी हुए। विकास कार्यों के मुद्दे पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और शिवसेना के पार्षद भाजपा के साथ आए।
इसके बाद नगर परिषद का कामकाज सुचारु रूप से चलाने के लिए अकोट शहर विकास मंच गठित किया गया। इसमें कांग्रेस, एमआईएम और वंचित बहुजन आघाडी को छोड़कर 21 सदस्यीय बहुमत विकास मंच के पास था। बहुमत होने के कारण अन्य दलों के पार्षदों को लेने का प्रश्न ही नहीं था।
एमआईएम के दो सदस्य विकास मंच में हुए शामिल
- इस दौरान एमआईएम के दो सदस्य राष्ट्रवाद कांग्रेस पार्टी के साथ आए और बाद में विकास मंच में शामिल हुए। एमआईएम से विजयी एक पार्षद पूर्व में भाजपा का बूथ प्रमुख था। उसकी विनती पर उस क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए निधि उपलब्ध कराई गई और कार्य भी किए गए।
- उसने एमआईएम से चुनाव लड़ा और विजयी हुआ, जिसके साथ एक अन्य पार्षद भी विकास मंच में शामिल हुआ। उन्होंने किसी को भी विकास मंच में आने के लिए संपर्क नहीं किया। विकास कार्यों के मुद्दे पर अन्य दलों के पार्षद भी बिना शर्त मंच में शामिल हुए।
- भाजपा और एमआईएम की विचारधारा अलग है, इसलिए गठबंधन का प्रश्न ही नहीं है। इस पत्रकार परिषद में भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रभाकरराव मानकर, उमेश पवार, पूर्व तहसील अध्यक्ष राजेश रावणकर, तहसील अध्यक्ष गोपाल मोहोड, शहर अध्यक्ष हरीश टावरी सहित भाजपा पार्षद और पदाधिकारी उपस्थित थे।