बुलढाणा न्यूज 
अकोला

वाशिम जिले में औद्योगिक विकास पर देंगे जोर, उद्योग मित्र समिति की सभा में जिलाधिकारी का कथन

वाशिम जिले में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए जिलाधिकारी योगेश कुंभेजकर ने स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने और निर्यात बढ़ाने पर जोर दिया।

महाराष्ट्र डेस्क

Washim News: वाशिम जिलाधिकारी योगेश कुंभेजकर ने कहा कि जिले में औद्योगिक विकास को गति देकर स्थानीय युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराना और निर्यात बढ़ाकर आर्थिक प्रगति करना प्रशासन का प्रमुख उद्देश्य रहेगा. वे जिला उद्योग मित्र समिति सभा में बोल रहे थे.

इस अवसर पर जिला उद्योग केंद्र की महाव्यवस्थापक पूनम घूले, एमआईडीसी के प्रादेशिक अधिकारी राजेंद्र जाधव, कार्यकारी अभियंता केदार पवार, एडीटीपी राजय साबले, एमएसईडीसीएल के कार्यकारी अभियंता विनोद मालवी, ईवाय सलाहकार अंकित गुप्ता, सीए पंकज अग्रवाल, आईटीआई प्रतिनिधि नीलेश झोडपे, अग्रणी जिला व्यवस्थापक यशवीर कुमार तथा एमआईडीसी एसोसिएशन के सदस्य उपस्थित थे.

बाक्सबुनियादी सुविधाओं पर की चर्चा सभा की शुरुआत में एमआईडीसी क्षेत्र में उद्योग वृद्धि और बुनियादी सुविधाओं पर चर्चा हुई. जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को औद्योगिक परिसर की सड़क, पानी और बिजली जैसी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लंबित मामलों को तुरंत हल करने के निर्देश दिए.

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि उद्योगों को कम से कम 80 प्रतिशत रोजगार स्थानीय युवाओं को देना चाहिए. पाइंटरएक जिला एक उत्पादनसभा में एक जिला एक उत्पादन पहल के तहत जिले के विशेष उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने के उपायों पर चर्चा हुई.

स्थानीय उद्योगों, उद्यमियों और किसान उत्पादक समूहों को निर्यात प्रक्रिया, गुणवत्ता मानक, ब्रांडिंग और पैकेजिंग सुधार पर मार्गदर्शन दिया गया. इस अवसर पर सीए पंकज अग्रवाल ने मिलाप पोर्टल पर आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी.

सभा का प्रस्तुतीकरण पूनम घूले ने किया. जिलाधिकारी कुंभेजकर ने कहा कि प्रशासन जिले में औद्योगिक विकास के साथसाथ स्थानीय लोगों को अधिकाधिक रोजगार उपलब्ध कराने के लिए कटिबद्ध है.

बद्रीनाथ-ऋषिकेश हाईवे पर मुश्किल में फंसे तीर्थयात्री! भारी बारिश से गिरा चट्टान, इलाके में रेड अलर्ट जारी

SIR Controversy: चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर भड़कीं CM रेखा गुप्ता, बोलीं- लोकतंत्र को कमजोर कर रहा विपक्ष

Ram Mandir: चंपत राय को भेजा था ₹2.25 लाख का VIDEO, SIT चार्जशीट में क्या-क्या? राम मंदिर में NSG कमांडो तैनात

PM Modi Mann Ki Baat Live: मन की बात का 138वां कार्यक्रम, आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस की नीति

Faridabad: नमो मैराथन में उमड़ा 1.35 लाख युवाओं का सैलाब, CM नायब सैनी और शिखर धवन ने दिखाई हरी झंडी