School Uniform (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया) 
अकोला

अकोला में 48,267 विद्यार्थियों के लिए गणवेश निधि वितरण शुरू, 1.15 करोड़ रुपये जारी

Samagra Shiksha Abhiyan: अकोला जिले में समग्र शिक्षा अभियान के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए सरकारी स्कूलों के 48,267 विद्यार्थियों को गणवेश उपलब्ध कराने हेतु 1.15 करोड़ रुपये की निधि वितरित की गई।

महाराष्ट्र डेस्क

Akola School Uniform Scheme: समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 202627 में लाभार्थी विद्यार्थियों को स्कूली गणवेश उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। महाराष्ट्र प्राथमिक शिक्षा परिषद, मुंबई के निर्देशानुसार इस बार गणवेश योजना का क्रियान्वयन स्कूल प्रबंधन समितियों के माध्यम से किया जा रहा है। अकोला जिला परिषद के प्राथमिक शिक्षा विभाग ने इसके लिए आवश्यक योजना तैयार कर ली है तथा पहले गणवेश के लिए निधि का वितरण भी कर दिया गया है।

जिले में समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत कुल 48,267 विद्यार्थी लाभार्थी हैं। प्रत्येक विद्यार्थी को दो गणवेशों के लिए कुल 600 रुपये की सहायता दी जानी है। इसके तहत एक गणवेश के लिए प्रति विद्यार्थी 300 रुपये के हिसाब से कुल 1 करोड़ 15 लाख 84 हजार 80 रुपये की राशि संबंधित स्तर पर वितरित कर दी गई है।

स्कूल खुलते ही गणवेश उपलब्ध कराने की तैयारी

हालांकि दूसरे गणवेश के लिए आवश्यक निधि अभी प्राप्त नहीं हुई है। शिक्षा विभाग ने बताया है कि जैसे ही सरकार से राशि उपलब्ध होगी, उसके वितरण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी। इसके अलावा राज्य सरकार गणवेश योजना के अंतर्गत जिले में 11,254 लाभार्थी विद्यार्थी शामिल हैं, जिनके लिए 27 लाख 90 हजार 960 रुपये की राशि वितरित की गई है। पिछले वर्ष गणवेश वितरण में हुई देरी तथा माप को लेकर सामने आई समस्याओं को देखते हुए इस बार पहले से ही तैयारी की गई है, ताकि विद्यार्थियों को समय पर गणवेश उपलब्ध कराया जा सके।

शिक्षा विभाग ने जारी की निधि

अकोला जिले की पीएमश्री शालाओं में कुल 3 हजार 8 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। इन विद्यार्थियों को भी गणवेश खरीदी के लिए निधि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया जिला स्तर पर जारी है। संबंधित अधिकारियों के अनुसार पीएमश्री स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए जल्द ही निधि वितरित कर दी जाएगी।

जिला परिषद के प्राथमिक शिक्षा अधिकारी रतनसिंह पवार ने बताया कि विद्यार्थियों को शाला के पहले दिन से ही गणवेश उपलब्ध हो, इस उद्देश्य से 26 मई को ही तहसील स्तर पर निधि हस्तांतरित कर दी गई थी। स्कूल प्रबंधन समितियों के माध्यम से इस राशि का उपयोग करने के संबंध में सभी आवश्यक दिशानिर्देश समूह शिक्षा अधिकारियों को जारी किए गए हैं।

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा