रामदास पेठ पुलिस ने 18 गोवंशों को कराया मुक्त 
अकोला

अकोला: ऑपरेशन ‘प्रहार’ के तहत रामदास पेठ पुलिस ने 18 गोवंशों को कराया मुक्त, आरोपी गिरफ्तार

Akola News : ऑपरेशन ‘प्रहार’ के तहत रामदास पेठ पुलिस ने अवैध रूप से बांधे गए 18 गोवंशों को मुक्त कराया। कार्रवाई में 4.08 लाख रुपये का सामान जब्त हुआ और तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

पूजा सिंह

Ramdas Peth Police Take Major Action: ऑपरेशन 'प्रहार' के तहत रामदास पेठ पुलिस स्टेशन क्षेत्र में अवैध रूप से निर्दयता से बांधकर रखे गए 18 गोवंशों को पुलिस की तत्परता से जीवनदान मिला। यह कार्रवाई बुधवार, 5 नवंबर की सुबह करीब 6:15 बजे की गई, जिसमें पुलिस ने 4 लाख 8 हजार रुपये का नगद माल जब्त किया।

जिला पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे ऑपरेशन 'प्रहार' के तहत रामदास पेठ पुलिस को सूचना मिली थी कि ताजनापेठ क्षेत्र में मछली मार्केट के सामने कुरेशी कार्यालय के पास कुछ गोवंशों को अमानवीय तरीके से अवैध रूप से काटने के उद्देश्य से बांधकर रखा गया है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने देखा कि वहां छोटे-बड़े कुल 18 गोवंश निर्दयता से बांधकर रखे गए थे।

पुलिस ने 18 गोवंश को मुक्त कराया

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी गोवंशों को मुक्त कराया और 4 लाख 8 हजार रुपये का सामान जब्त किया। इस मामले में शेख मोबीन कुरेशी, मोहम्मद अर्शद कुरेशी, शेख जाफर निवासी अकोट फैल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच रामदास पेठ पुलिस द्वारा की जा रही है।

एसपी अर्चित चांडक के मार्गदर्शन में टीम ने की कार्रवाई

इस कार्रवाई में पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक, अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत रेड्डी, उपविभागीय पुलिस अधिकारी शहर विभाग के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक शिरीश खंडारे, पुलिस कर्मचारी सुरेश लांडे, संदीप वानखडे, किरण गवई, अनिल धनबर, रोशन पटले, अभिजीत इंगले और कांचन उईके ने सहभाग लिया।

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी