अकोला हत्या मामला,(सोर्स: नवभारत फाइल फोटो)  
अकोला

शराब की लत बनी वजह? अकोला में मां की हत्या का आरोप, 3 घंटे में बेटे को दबोच लाई पुलिस

Akola Crime News: अकोला के विझोरा गांव में एक युवक पर अपनी मां की हत्या का आरोप है। वारदात के तीन घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

अंकिता पटेल

Akola Mother Murder Case: अकोला जिले की बार्शीटाकली तहसील के अंतर्गत विझोरा गांव में एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां एक युवक पर अपनी ही जन्मदाता मां की हत्या करने का आरोप है। शनिवार को हुई इस घटना से पूरे क्षेत्र में खलबली मची है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए वारदात के मात्र तीन घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक महिला की पहचान रंजना पांडे के रूप में हुई है, जबकि गिरफ्तार आरोपी उनका पुत्र सागर पांडे है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सागर शराब का आदी था और घर में अक्सर विवाद की स्थिति बनी रहती थी। आरोपी ने गला दबाकर अपनी मां की हत्या कर दी है। पुलिस को संदेह है कि घरेलू विवाद के चलते ही यह गंभीर घटना हुई होगी।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी। इसी दौरान सूचना मिली कि आरोपी फरार होकर रेल मार्ग से अहमदाबाद जाने की तैयारी में है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए विभिन्न स्थानों पर निगरानी बढ़ा दी।

3 विशेष पुलिस दल किए गए सक्रिय

आरोपी की तलाश के लिए स्थानीय अपराध शाखा (एलसीबी) की तीन विशेष टीमें गठित की गई। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड तथा संभावित मार्गों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई। पुलिस ने तकनीकी और मानवीय सूचना तंत्र का उपयोग करते हुए आरोपी की गतिविधियों पर नजर रखी।

टावर चौक से दबोचा गया आरोपी

लगातार की गई तलाश के दौरान पुलिस ने घटना के लगभग तीन घंटे बाद आरोपी सागर पांडे को अकोला के टावर चौक क्षेत्र से हिरासत में ले लिया। आरोपी फरार होने की फिराक में था, लेकिन पुलिस की सतर्कता के कारण वह बच नहीं सका।

यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक के मार्गदर्शन में स्थानीय अपराध शाखा के प्रमुख पुलिस निरीक्षक शंकर शेलके और उनकी टीम ने अंजाम दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

सत्य निकेतन हादसा: क्या बिल्डिंग प्लान मंजूर था? 6 मौतों के बाद अवैध निर्माण पर उठे कई गंभीर सवाल

Garba Controversy: VHP की गरबा गाइडलाइन पर सियासत तेज, विपक्ष ने मोहन भागवत के बयान को लेकर उठाए सवाल

परिवार से विरासत में मिला साहस, कारगिल युद्ध में पाक की उड़ाई थी नींद, जानें पूर्व IAF चीफ BS धनोआ की कहानी

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी; बच्ची समेत 4 की मौत

Delhi Building Collapse Live Update: अब तक 6 की मौत, PG मालिक के खिलाफ FIR दर्ज, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी