Washim SIR Campaign: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए जिलाधिकारी योगेश कुंभेजकर ने जिले की सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टियों से सक्रिय सहयोग करने का आवाहन किया है।
उन्होंने कहा कि योग्य मतदाताओं का नाम सही तरीके से मतदाता सूची में दर्ज होना अत्यंत आवश्यक है और इसके लिए सभी संबंधितों को जिम्मेदारी से हिस्सा लेना चाहिए। जिलाधिकारी कार्यालय में जिलाधिकारी कुंभेजकर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
अपर जिलाधिकारी बृजेश पाटिल, उपजिला चुनाव अधिकारी विरेंद्र जाधव, बैठक में विशेष पुनरीक्षण अभियान की रूपरेखा और भारत निर्वाचन आयोग द्वारा तय किए गए कार्यक्रम के विभिन्न चरणों की जानकारी दी गई। बीएलओ द्वारा घरघर जाकर गणना आवेदन का वितरण और संकलन। प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन। दावे और आपत्तियाँ स्वीकार करना। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन।
ये भी पढ़े: अमरावती में 17 वर्षीय नाबालिग का जबरन बाल विवाह, विरोध पर पिता ने दी आत्महत्या की धमकी; 8 पर केस
जिलाधिकारी ने कहा कि राजनीतिक दल अपने बूथ स्तरीय एजेंटों के माध्यम से इस प्रक्रिया में समन्वय रखें ताकि योग्य मतदाताओं की जानकारी सही दर्ज हो सके। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष चंद्रकांत ठाकरे, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के जिलाध्यक्ष राजेंद्र किडसे, युवक कांग्रेस अध्यक्ष नयन कर्हे, वाशिम कांग्रेस तालुकाध्यक्ष महादेव सोलंके, भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष धनंजय रणखांब, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरदचंद्र पवार गट के रमेश गोटे, बहुजन समाज पार्टी बीएसपी प्रभारी एड. संघनायक मोरे इसके अलावा चुनाव विभाग और संबंधित यंत्रणा के अधिकारी भी उपस्थित थे।