अकोला

नरखेड़ तहसील में ग्रापं उपचुनाव का ऐलान, नरखेड़ तहसील में ग्रापं उपचुनाव का ऐलान

Narkhed Gram Panchayat Bypoll:नरखेड़ तहसील की विभिन्न ग्राम पंचायतों में रिक्त पदों के लिए उपचुनाव की घोषणा कर दी गई है, जिसमें 7 से 13 अप्रैल तक नामांकन भरे जाएंगे।

महाराष्ट्र डेस्क

Narkhed News: राज्य निर्वाचन आयोग, मुंबई के आदेशानुसार नरखेड़ तहसील की विभिन्न ग्राम पंचायतों में रिक्त पदों के लिए उपचुनाव की घोषणा कर दी गई है. इसके तहत आरंभी ग्रापं में सीधे सरपंच पद के लिए चुनाव होगा, जबकि वडविहीरा, खराशी, खापा घुडन, सिंगारखेडा, खंडाला बु., शेमड़ा और पिंपला केवलराम में सदस्य पदों के लिए मतदान किया जाएगा.

चुनाव कार्यक्रम घोषित होते ही संबंधित क्षेत्रों में आचार संहिता लागू हो गई है. इस दौरान जनप्रतिनिधियों को मतदाताओं को प्रभावित करने वाली गतिविधियों से दूर रहने के निर्देश दिए गए हैं. निर्वाचन प्रक्रिया पारंपरिक ऑफलाइन पद्धति से संपन्न होगी.

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए जाति प्रमाणपत्र व वैधता प्रमाणपत्र अनिवार्य रहेगा. कार्यक्रम के अनुसार 7 से 13 अप्रैल तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे, 15 अप्रैल को जांच, 17 अप्रैल तक नाम वापसी तथा उसी दिन अंतिम उम्मीदवारों की सूची प्रकाशित होगी. मतदान 28 अप्रैल को सुबह 7.30 से शाम 5.30 बजे तक होगा, जबकि मतगणना 29 अप्रैल को तहसील कार्यालय नरखेड़ में की जाएगी. यह जानकारी निर्वाचन अधिकारी एवं तहसीलदार उमेश खोडके ने दी.

राहुल गांधी पर FIR से उत्तराखंड में गरमाई सियासत, सड़क पर उतरी कांग्रेस, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता- VIDEO

जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदें... 7.8% GDP ग्रोथ देख गदगद हुए प्रधानमंत्री मोदी, देशवासियों से की खास अपील

Weather Update: 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-UP समेत कई जगह 70 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

1 सितंबर से बदल गए कई बड़े नियम; LPG, कार, दूध से लेकर ITR तक, जानें जेब पर क्या होगा असर

राहुल गांधी पर FIR से उत्तराखंड में सियासी घमासान, सचिवालय घेरने की तैयारी में कांग्रेस, धामी ने किया पलटवार