बच्ची से अत्याचार,(सोर्स: सोशल मीडिया)  
अकोला

अकोला में बच्ची से कथित दुष्कर्म मामला, POCSO के तहत मामला दर्ज; पुलिस कार्रवाई जारी

Akola Child Safety News: अकोला के सिविल लाइन क्षेत्र में एक बच्ची से कथित दुष्कर्म मामले में पुलिस ने एक नाबालिग को हिरासत में लिया है। मामले की जांच जारी है।

अंकिता पटेल

Akola POCSO Case News: अकोला शहर के सिविल लाइन पुलिस स्टेशन क्षेत्र में एक ऐसी चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जिससे शहर में खलबली मच गई, एक 14 वर्षीय (नाबालिग) विधि संघर्षग्रस्त बालक पर आरोप है कि उसने अपने ही रिश्ते की 6 वर्षीय बच्ची पर यौन अत्याचार किया। इस मामले में सिविल लाइन पुलिस थाने में शनिवार की देर रात अपराध दर्ज किया गया और पुलिस ने उस बालक को हिरासत में लिया है।

पीड़ित बच्ची की माँ ने शिकायत दर्ज कराई थी कि रिश्ते का ही नाबालिग लड़का उसकी बेटी पर अत्याचार कर रहा था। इस शिकायत पर 5 मई को प्रक्रिया शुरू की गई थी, लेकिन शिकायतकर्ता महिला की तबीयत बिगड़ने के कारण उसने हस्ताक्षर नहीं किए और थाने से चली गई। पुलिस ने दो दिन की जाँच के बाद मामला दर्ज कर बालक को हिरासत में लिया।

दोनों पक्षों पर मारपीट का मामला

पीड़ित बच्ची की माँ और आरोपी बालक के माता-पिता के बीच 2 मई को विवाद हुआ था, जिसमें मारपीट भी हुई। इस मामले में दोनों पक्षों के मामला दर्ज किया गया। इसके बाद 5 मई को पीड़िता की माँ ने फिर से थाने में आकर बताया कि 12 अप्रैल को उसकी बेटी पर यौन अत्याचार किया था। उस समय शिकायत दर्ज नहीं हो सकी थी, लेकिन घटना का आधिकारिक पंजीयन किया गया था।

चिकित्सीय जाँच के बाद स्पष्टता

इस मामले में आरोपी बालक विधि संघर्षग्रस्त है और पीड़िता भी बहुत छोटी है। इसलिए दोनों की चिकित्सीय जाँच की जा रही है, शनिवार देर रात तक बच्ची की मेडिकल जाँच जारी रही, साथ ही आरोपी बालक की भी जाँच की गई।

रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। इस मामले की जाँच पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत रेड्डी और उपविभागीय पुलिस अधिकारी सुदर्शन पाटिल के मार्गदर्शन में सिविल लाइन पुलिस स्टेशन की पुलिस उपनिरीक्षक तनुजा खोब्रागड़े कर रही है।

बद्रीनाथ-ऋषिकेश हाईवे पर मुश्किल में फंसे तीर्थयात्री! भारी बारिश से गिरा चट्टान, इलाके में रेड अलर्ट जारी

SIR Controversy: चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर भड़कीं CM रेखा गुप्ता, बोलीं- लोकतंत्र को कमजोर कर रहा विपक्ष

Ram Mandir: चंपत राय को भेजा था ₹2.25 लाख का VIDEO, SIT चार्जशीट में क्या-क्या? राम मंदिर में NSG कमांडो तैनात

PM Modi Mann Ki Baat Live: मन की बात का 138वां कार्यक्रम, आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस की नीति

Faridabad: नमो मैराथन में उमड़ा 1.35 लाख युवाओं का सैलाब, CM नायब सैनी और शिखर धवन ने दिखाई हरी झंडी