अकोला

अधिकारियों को दिए अधुरे काम पूरा करें,  CEO बैठक मंगरुलपीर पंचायत समिति में विकास कार्यों की हुई समीक्षा

मंगरुलपीर पंचायत समिति में CEO अर्पित चौहान ने विकास कार्यों की समीक्षा की, अधूरे कामों को पूरा करने के निर्देश दिए गए।

महाराष्ट्र डेस्क

Washim District Council: वाशिम जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अर्पित चौहान ने 15 अप्रैल को मंगरुलपीर पंचायत समिति में बैठक लेकर विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की. इस अवसर पर पंचायत विभाग के उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी आत्माराम बोन्द्रे, जल व स्वच्छता विभाग के उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी धैर्यशील पाटिल, गटविकास अधिकारी सारिका कारलेहिंगे, सहायक गटविकास अधिकारी बालकृष्ण अवगण, अविनाश ठाकुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, राज्य पुरस्कृत आवास योजना, महाराष्ट्र ग्रामीण जीवनोन्नति अभियान, स्वच्छ भारत मिशन के तहत व्यक्तिगत व सार्वजनिक शौचालय निर्माण, सीवेज व ठोस कचरा प्रबंधन, ओडीएफ प्लस, मॉडल विलेज, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट, गोबरधन प्रकल्प और फिकल स्लज मैनेजमेंट FSM की समीक्षा की गई.

वित्त आयोग की निधि पर की चर्चाइसके अलावा पंचायत विभाग के 15वें वित्त आयोग निधि का उपयोग, ग्राम पंचायत स्तर पर कर वसूली, महिला व बाल कल्याण, विकलांग वर्गों के लिए खर्च, मनरेगा अंतर्गत कार्यों की प्रगति और अधूरे कामों को पूरा करने के निर्देश दिए गए.

आधार आधारित भुगतान और समय पर देयकों पर भी चर्चा हुई. पाइंटरअन्य योजनाओं का लिया जायजासामाजिक कल्याण विभाग के तहत पिछड़ा बस्ती विकास, महिला और बाल कल्याण योजनाएँ, पोषण ट्रैकर, कुपोषण की स्थिति, शिक्षा, स्वास्थ्य, पशुपालन, निर्माण कार्य, जलसंधारण और ग्रामीण जल आपूर्ति विभागों के कामकाज का भी जायजा लिया गया.

मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रलंबित कार्य तुरंत पूरे किए जाएँ और सरकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए. बैठक में सभी ग्राम पंचायत अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे.

Chidambaram vs PM Modi: दिमागी नक्सल कहे जाने पर चिदंबरम ने क्यों जताई खुशी? नाराज फूफा पर भी किया पलटवार

रांची में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरी जर्जर पानी टंकी, मलबे में दबे कई मजदूर; एक की मौत

INDIA गठबंधन की तरह विजय ने बनाया सेक्युलर सोशल जस्टिस विक्ट्री अलायंस, TVK समेत 4 पार्टियां हुईं शामिल

Muzaffarnagar Road Accident: रोडवेज बस ने बाइकों को मारी जोरदार टक्कर, 3 साल की बच्ची समेत 5 की मौत

Explainer: बंगाल में क्यों गरमाई फिश पॉलिटिक्स? जानिए बंगाली अस्मिता, मछली का कनेक्शन और पूरे विवाद की वजह