अकोला

मछुआरों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड योजना, समय पर कर्ज चुकाने पर मिलेगी डबल ब्याज सवलियत

केंद्र और राज्य सरकार ने मछुआरों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड योजना लागू की है। इस योजना के तहत मछली पालन के लिए आसान ऋण सुविधा और ब्याज सब्सिडी का लाभ मिलेगा।

महाराष्ट्र डेस्क

Washim News: केंद्र और राज्य सरकार ने मछुआरों, मछली पालकों, उत्पादकों तथा संबंधित संस्थाओं के लिए किसान क्रेडिट कार्ड केसीसी योजना लागू की है.

इस योजना के तहत मछली पालन के लिए आवश्यक दैनिक और कार्यकारी खर्चों हेतु आसान ऋण सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है. राज्य सरकार की ओर से 12 लाख रुपये तक के पूंजी कर्ज पर 4 प्रतिशत ब्याज रिफंड दिया जाएगा, जबकि केंद्र सरकार से 3 प्रतिशत ब्याज सवलियत मिलेगी.

इस प्रकार लाभार्थियों को कम ब्याज दर पर कर्ज उपलब्ध होगा. विशेष रूप से यदि कर्ज एक वर्ष के भीतर चुका दिया जाता है, तो लाभार्थियों को डबल ब्याज सवलियत का फायदा मिलेगा. इस योजना में मछुआरे, मछली पालक, उत्पादक, संवर्धक, मत्स्यबीज उत्पादक, सहकारी संस्थाएं और संबंधित गट पात्र हैं.

कर्ज का उपयोग मछली बीज, चारा, दवाइयां, जाल, एरेटर्स, तालाब व जलाशयों का रखरखाव, परिवहन और मजदूरी जैसे आवश्यक खर्चों के लिए किया जा सकता है. बैंक ब्याज दर 7 प्रतिशत वार्षिक तय की गई है और कर्ज एक वर्ष के भीतर चुकाना अनिवार्य है.

ब्याज सब्सिडी का लाभ केवल समय पर भुगतान करने पर ही मिलेगा. आवेदन के लिए इच्छुक लाभार्थियों को सहायक आयुक्त मत्स्यव्यवसाय कार्यालय, वाशिम में संपर्क करना होगा. अधिक जानकारी के लिए नागरिकों को 07252299303 क्रमांक पर संपर्क करने का आवाहन किया गया है. यह जानकारी प्रियंका झोड द्वारा दी गई है.

दिल्ली मार्च पर लगा ब्रेक, केंद्र के आश्वासन के बाद CJP ने बदला मूड; जानिए SC में क्या हुआ

SCO Summit में PM मोदी की हुंकार, शहबाज के सामने उठाया आतंकवाद का मुद्दा, बताया क्या है भारत का विजन

राहुल गांधी पर FIR से उत्तराखंड में गरमाई सियासत, सड़क पर उतरी कांग्रेस, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता- VIDEO

जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदें... 7.8% GDP ग्रोथ देख गदगद हुए प्रधानमंत्री मोदी, देशवासियों से की खास अपील

Weather Update: 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-UP समेत कई जगह 70 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं