अकोला

Akola News: शिवाजी नगर में दिनदहाड़े उड़ाए ढ़ाई लाख के गहने और नगद

नवभारत डेस्क

रिसोड (त.सं). अप्रैल महीने में होने वाली बेटी की शादी के लिए इकट्ठा किए गए सोने और चांदी के गहने और नगद रकम अज्ञात चोरों द्वारा उड़ाई जाने की घटना 3 फरवरी को दोपहर के दौरान रिसोड शहर के छत्रपति शिवाजी नगर में उजागर हुई. इस वारदात के बाद परिसर में दहशत का माहौल है. छत्रपति शिवाजी नगर के बाबाराव कोडापे ने बताया कि वह सुबह 10 बजे के दरमियान अपनी पत्नी को आंगनवाड़ी से संबंधित सभा में लेकर गए थे. अपना काम निपटाकर दोपहर 2 बजे जब अपने घर पर आए तो उन्हें अपने घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ दिखाई दिया. बेडरूम में देखने के बाद पता चला कि दोनों अलमारियो के दरवाजे खुले हुए हैं और सामान अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ है.

इस घटना में अंगूठी, चैन, मंगलसूत्र, कान के झुमके रिंग चांदी के पैरों के जोड़वे आदि सामान के साथ 8 हजार नगद माल लेकर अज्ञात चोर फरार हो गए. इस घटना की जानकारी रिसोड पुलिस को देने पर पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों ने घटनास्थल का जायजा लेकर वाशिम से श्वान पथक को बुलवाया गया था. खबर लिखे जाने तक इस घटना में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ था.

सुनसान इलाका

कोडापे के जिस मकान में चोरी हुई उसके आसपास थोड़ी दूरी पर मकान है. यह इलाका काफी सुनसान है इसी बात का फायदा चोरो ने उठाया. घर से जाने से पहले मकान मालिक ने अपने घर के लाइट और पंखे बंद कर दिए थे. जब घर के अंदर बेडरूम में पहुंचे तब बेडरूम का पंखा चालू था. इससे पता लगता है कि चोर बड़ी फुर्सत से चोरी करके गए.

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन