आज सोने-चांदी का भाव (सोर्स-सोशल मीडिया) 
अकोला

इजराइल-ईरान युद्ध का असर: अकोला के सराफा बाजार में सोना-चांदी के दाम आसमान पर

Gold Rate Hike Akola: इजराइल-ईरान युद्ध के चलते अकोला में सोने के दाम 1.73 लाख और चांदी 2.95 लाख प्रति किलो तक पहुंचे। अंतरराष्ट्रीय अस्थिरता के कारण सराफा बाजार में भारी उछाल देखा जा रहा है।

रूपम सिंह

Israel Iran War Economic Impact Akola Bullion Market Update: अमेरिका के समर्थन से इजराइल और ईरान के बीच युद्ध शुरू होकर कुछ घंटे ही बीते हैं कि उसका सीधा असर सराफा बाजार पर तेजी से हुआ है। देखा जा रहा है कि सोने और चांदी के दामों में इन कुछ घंटों में ही भारी तेजी आई है। इस बारे में स्थानीय खंडेलवाल अलंकार केंद्र के संचालक वसंत खंडेलवाल ने बताया कि जहां कुछ घंटों पूर्व 10 ग्राम सोने के दाम 1 लाख 61 हजार रु। के करीब थे वहीं अब 10 ग्राम सोने के दाम 1 लाख 73 हजार रुपय हो गए हैं।

इसी तरह कुछ घंटों पूर्व चांदी के दाम 2 लाख 60 हजार रुपय किलो के अनुसार थे वहीं अब चांदी के दामों में 30 से 35 हजार रु. की वृद्धि देखी जा रही है। अब चांदी के दाम 2 लाख 95 हजार रु. प्रति किलो के करीब हैं। देखा जाए तो अब चांदी तेजी से 3 लाख के करीब पहुंच रही है। इस तरह सोना और चांदी दोनों के दामों में काफी तेजी देखी जा रही है। इस तरह का असर अंतर्राष्ट्रीय बाजार में देखा जा रहा है।

धातु पहले के दाम (लगभग) वर्तमान दाम (युद्ध के बाद) वृद्धि (लगभग)
सोना (प्रति 10 ग्राम) ₹1,61,000 ₹1,73,000 ₹12,000
चांदी (प्रति किलो) ₹2,60,000 ₹2,95,000 ₹35,000

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर दामों में तेजी

इस बारे में बातचीत करने पर उन्होंने आगे बताया कि यह तेजी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देखी जा रही है। इसका कारण पूछने पर उन्होंने जानकारी देते हुए संभावना प्रकट की कि, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर करंसी को सोना और चांदी में परिवर्तित किए जाने के कारण सोने और चांदी के दामों में तेजी देखी जा रही है।

आगे की स्थिति के विषय में पूछने पर उन्होंने कहा कि, इस बारे में फिलहाल कोई भी संभावना प्रकट नहीं की जा सकती है कि सोना और चांदी के दाम बढ़ेंगे या कम होंगे, यह तो आनेवाले समय में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की नीतियों पर निर्भर करता है। इसलिए इस बारे में फिलहाल कुछ नहीं कहा जा सकता है।

लोग बजट के अनुसार करते हैं खरीदी

  • पिछले कुछ समय से सोने और चांदी के दामों में भारी तेजी होने के कारण क्या लोगों का खरीदी की तरफ रुझान कम हुआ है।
  • लोगों का शादी, ब्याह या अन्य शुभ कार्य के लिए जब सोने, चांदी के गहने खरीदने का बजट बनता है लोग उसी बजट के अनुसार खरीदी करते हैं।
  • हां एक फर्क आया है कि, लोगों के रुपये उनके बजट के अनुसार ही खर्च हो रहे हैं लेकिन दाम बढ़ने के कारण वे उतने ग्राम सोना, चांदी नहीं खरीद पा रहे हैं।

Kolkata Stampede: संकरा गेट, बारिश और अंधेरा…चोरबागान हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया?

Chorbagan Puja Stampede Live: पूजा पंडाल हादसे में अब तक 17 लोगों की मौत, आयोजकों को पुलिस ने हिरासत में लिया

बारिश, भीड़ और ढहता पंडाल…चोरबागान में कैसे हुआ बड़ा हादसा? अब तक 17 लोगों की मौत

CJP Protest: अभिजीत दिपके को मिली जमानत, 24 घंटे बाद आए जेल से बाहर , जानें दिन भर क्या-क्या हुआ

कोलकाता के चोरबगान में पंडाल में ढहने से मची भगदड़, हादसे में 17 लोगों की मौत