एचएफएम डिसीज पर बोले डॉ. पराग जोशी (सौजन्य-नवभारत, सोशल मीडिया) 
अकोला

छोटे बच्चों में फैली HFM डिसीज, मौसम बदलने से बढ़ी बीमारियां, डॉक्टर से जानें बचने के उपाय

Akola News: मौसम में बदलाव के कारण घरों में कोई न कोई व्यक्ति बीमार है ही। इसी कारण से निजी दवाखानों के साथ साथ सभी मेडिकल स्टोर्स में भी रोगियों की भीड़ देखी जा सकती है।

प्रिया जैस

Akola Latest News: अकोला जिले में पिछले काफी समय तक लगातार बारिश होती रही, अब पिछले कुछ दिनों से मौसम खुला है और तेज धूप पड़ रही है। इस मौसम में हुए अचानक परिवर्तन के कारण लोगों में कई तरह की बीमारियां फैल रही हैं। जिसमें वाइरल फीवर, सर्दी, खांसी तथा छोटे बच्चों में एचएफएम डिसीज फैली हुई दिखाई दे रही है। वायरल फीवर तथा सर्दी, खांसी के रोगी हर परिवार में देखे जा रहे हैं।

कोई घर ऐसा नहीं है जहां कोई बीमार न हो। इसी तरह बुखार के साथ साथ गले में खराश, गला बैठना, आवाज में परिवर्तन के भी कई रोगी दिखाई दे रहे हैं। यह बीमारियां पिछले करीब सप्ताह भर में तेजी से फैली हैं। शहर के साथ साथ गांवों में भी सरकारी अस्पतालों के साथ साथ निजी अस्पतालों में भी रोगियों की भीड़ देखी जा रही है। शहर के कई निजी अस्पतालों में छोटे छोटे बच्चों पर उनके पालक उपचार करवा रहे हैं।

सर्वोपचार अस्पताल में भी पिछले कुछ दिनों में सर्दी, खांसी, बुखार और वायरल फीवर के रोगी बढ़े हैं। यह स्थिति शहरी क्षेत्रों के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों की भी है। इस बारे में शहर के एक वरिष्ठ फिजीशियन से बातचीत करने पर उन्होंने जो जानकारी दी वह इस प्रकार है।

चिंता की बात नहीं, लेकिन सतर्क रहें : डॉ. जोशी

इस बारे में शहर के रामदासपेठ क्षेत्र के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. पराग जोशी से बातचीत करने पर उन्होंने कहा कि, वर्तमान समय में मौसम में परिवर्तन होने के कारण बड़ों के साथ साथ छोटे बच्चों में भी कुछ बीमारियां बढ़ती हुई दिखाई दे रही हैं। उन्होंने कहा कि, इस समय वायरल फीवर की तीव्रता कम हो गयी है फिर भी वायरल फीवर के रोगी देखे जा रहे हैं। इसी तरह सर्दी, खांसी और गले में खराब, गला बैठने के रोगी भी बढ़े हैं। छोटे बच्चों में एचएफएम डिसीज फैलती हुई दिखाई दे रही है। उसमें हाथ, पैर तथा मुंह पर बारिक बारिक फुंसियां आ जाती हैं और तेज बुखार भी चढ़ता है। इस कारण छोटे छोटे बच्चों को काफी तकलीफ होती है। चिंता करने की जरूरत नहीं है। अपने फिजीशियन से जांच करवाएं और उपचार लें। इस तरह की तकलीफ होते ही अपने डाक्टर से तुरंत जांच करवाएं। शरीर में पानी की कमी न होने दें।

भरपूर पानी पियें

उन्होंने कहा कि, वर्तमान मौसम में शरीर में पानी की कमी बिलकुल न होने दें। इच्छा न होने पर भी भरपूर पानी पियें। उन्होंने कहा कि, छोटे बच्चों को यदि चेहरे पर हाथों में और पैरों में फुंसियां आ रही हैं और उन्हें बुखार है तो इस स्थिति में उन्हें स्कूल में पढ़ने न भेजें। उन्हें जब तक वे ठीक नहीं हो जाते घर पर आराम करने दें।

इसी तरह जिन लोगों को सर्दी, खांसी, बुखार, वायरल फीवर आदि हैं उन लोगों ने अपने मुंह पर खांसते समय और बातचीत करते समय रुमाल रखना चाहिए जिससे अन्य किसी को कोई तकलीफ न हो। क्यों कि वायरल फीवर, सर्दी, खांसी दूसरे लोगों में भी फैल सकती है। इसलिए इस तरह की कोई भी तकलीफ होने पर अपने डाक्टर की तुरंत सलाह लें और समुचित उपचार करवाएं।

अंगूर खट्टे हैं तो बेल काटने लगे, दिल्ली प्रोटेस्ट पर पहली बार बोले PM मोदी; राहुल गांधी को बताया फेल प्रोडक्ट

दिल्ली नगर निगम में क्यों भिड़े AAP-कांग्रेस पार्षद? विकास फंड से शुरू हुआ विवाद, हाथापाई तक पहुंची बात- VIDEO

नेहा बोरा ने CJP से किया किनारा, हाई कोर्ट में कहा- तिरंगा फहराने के लिए अनुमति जरूरी नहीं; कब आएगा फैसला?

सोनम का झलका दर्द, सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का गंभीर आरोप; कहा चीन लद्दाख को नहीं मानता भारत का हिस्सा

रेहान वाड्रा की 74 तस्वीरें प्रदर्शनी से क्यों हटाई गईं? बीकानेर हाउस ने बताई वजह