चुनाव प्रचार के दौरान सीएम देवेंद्र फडणवीस (सोर्स: सोशल मीडिया) 
अकोला

जब तक देवाभाऊ है तब तक...लाडकी बहिन योजना को लेकर CM फडणवीस ने अकोला में दिया बड़ा बयान

Devendra Fadnavis Akola Speech: महाराष्ट्र में लाडकी बहिन योजना स्थानीय निकाय चुनावों में भी राजनीतिक गेमचेंजर बनी। सीएम फडणवीस ने अकोला में लाडकी बहिन योजना को लेकर बड़ा ऐलान किया।

आकाश मसने

Devendra Fadnavis On Ladki Bahin Yojana: महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में गेम चेंजर बनी लाडकी बहिन योजना का करिश्मा स्थानीय निकाय चुनावों में भी देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी चीफ मिनिस्टर एकनाथ शिंदे अपनी चुनावी सभाओं में लगातार यह भरोसा दिला रहे हैं कि यह स्कीम किसी भी कीमत पर बंद नहीं होगी।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नगर निकाय चुनावों के सिलसिले में अकोला जिले के हिवरखेड़ में एक जनसभा की। इस मौके पर उन्होंने लाडकी बहिन योजना पर टिप्पणी की। मुख्यमंत्री ने जोर दिया कि उनकी सरकार लाड़ली बहना योजना के आशीर्वाद से ही सत्ता में आई है।

क्या बोले सीएम फडणवीस?

सीएम ने अपनी बहनों से यह वादा किया कि लोग भले ही कह रहे थे कि यह सरकार लाडकी बहिन योजना बंद कर देगी, लेकिन जब तक उनके 'देवाभाऊ' मुख्यमंत्री हैं, वह इस योजना को बंद नहीं होने देंगे। फडणवीस ने यह भी बताया कि महाराष्ट्र में उनकी जीत को 23 नवंबर को एक साल पूरा हो गया है, और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों को घर, शिक्षा और हेल्थ की सुविधाएं दी हैं।

नगर पालिकाओं 'भगवा' फहराने की अपील

देवेंद्र फडणवीस ने अपनी सभा के दौरान आज के दिन को एक अलग मायने में महत्वपूर्ण बताया, क्योंकि अयोध्या में श्रीराम मंदिर बनने के बाद आज कलश का अनावरण और धर्म ध्वज फहराया गया। उन्होंने कहा कि मंदिर का काम तभी पूरा होता है जब कलश का काम पूरा हो जाता है।

मुख्यमंत्री ने अयोध्या के राम मंदिर पर भगवा फहराए जाने का संदर्भ देते हुए, हिवरखेड़, तेल्हारा और अकोट नगर पालिकाओं पर भी भगवा फहराने की अपील की। फडणवीस ने बताया कि BJP ने ऐसे उम्मीदवार दिए हैं जो पारदर्शिता और ईमानदारी से कामकाज चलाएंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि गांवों पर ध्यान देते हुए शहरों को नजरअंदाज किया गया, जिसकी वजह से शहर बंजर हो गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके पास हर शहर के विकास का ब्लूप्रिंट है। हिवरखेड़ ग्राम पंचायत की सीधी नगर परिषद का श्रेय उन्होंने MLA प्रकाश भारसाकले को दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री बुलढाणा जिले की 11 नगर परिषदों के लिए BJP उम्मीदवारों के प्रचार के लिए चिखली पहुंचे।

डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने भी दिया भरोसा

राज्य के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी लाडकी बहिन योजना को लेकर नासिक के सटाना में एक मीटिंग में भरोसा दिलाया। शिंदे ने कहा कि लाडकी बहनों ने विधानसभा चुनाव में इतनी बड़ी जीत हासिल कर इतिहास बना दिया।

उन्होंने महाविकास अघाड़ी के नेताओं की आलोचना करते हुए कहा कि विपक्ष ने सरकार बनाने के प्लान बनाए थे, लेकिन प्यारी बहनों की वजह से उनके प्लान फेल हो गए और उनकी होटल बुकिंग कैंसिल हो गईं।

उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने लाडकी बहिन योजना का विरोध किया और कोर्ट गए, उन्हें प्यारी बहनों ने घर भेज दिया। शिंदे ने वादा किया कि जब तक एकनाथ शिंदे हैं, यह स्कीम बंद नहीं होगी। उन्होंने यह भी जोड़ा कि जब वह मुख्यमंत्री थे, तभी लाड़ली बहना योजना शुरू की गई थी, और अब सरकार KYC की समस्या भी दूर कर देगी।

पूर्व सीएम पिनराई विजयन को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CMRL मामले में 7 दिन तक जांच पर रोक

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा अपडेट, तीनों आरोपी 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में

महिला आरक्षण और परिसीमन पर बरसे मल्लिकार्जुन खरगे, पीएम मोदी को सुनाई खरी-खोटी

बढ़ते प्रदूषण के बाद दिल्ली में लागू हुआ Grap 1, किन चीजों पर रहेगी पाबंदी?

कौन हैं IPS अंकिता शर्मा? दशहरे पर AK-47 से फायरिंग कर चर्चा में आईं ‘लेडी सिंघम’, जानें पूरी बायोग्राफी