HSRP नंबर प्लेट (फाइल फोटो) 
अकोला

महाराष्ट्र की सियासी पिच पर गर्माया HSRP नंबर प्लेट का मुद्दा, कांग्रेस ने बीजेपी पर बोला हल्ला

महाराष्ट्र की सियासी पिच पर HSRP नंबर प्लेट का मुद्दा गर्माया हुआ है। इस नंबर प्लेट को लगाने के पीछे का मुख्य मकसद गाड़ियों की पहचान सुनिश्चित करना, नकली नंबर प्लेट से जुड़े अपराधों पर कंट्रोल करना है

अपूर्वा नायक

Akola News In Hindi: राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2019 से पहले पंजीकृत लगभग 3 करोड़ वाहनों के लिए उच्च सुरक्षा पंजीकरण क्रमांक (एचएसआरपी) वाली नंबर प्लेट लगाना अनिवार्य किया गया है। इसका उद्देश्य सड़क पर चलने वाले वाहनों की पहचान सुनिश्चित करना, नंबर प्लेट में छेड़छाड़ और नकलीकरण को रोकना तथा अपराधों पर नियंत्रण पाना है।

इस प्रक्रिया में वाहनधारकों को न्यूनतम 500 रु का खर्च उठाना पड़ रहा है। महाराष्ट्र में इस नंबर प्लेट निर्माण का ठेका केवल तीन कंपनियों को दिया गया है। कांग्रेस नेता एवं पूर्व उपमहापौर निखिलेश दिवेकर ने इस प्रक्रिया में भारतीय जनता पार्टी द्वारा 1500 करोड़ रु की अनियमितता करने का आरोप लगाते हुए इसका विरोध किया। उन्होंने मांग की है कि पुराने वाहनों के लिए नंबर प्लेट बदलना अनिवार्य न किया जाए। इस संबंध में मंगलवार, 26 अगस्त को कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने प्रादेशिक परिवहन अधिकारी शेख समीर को एक निवेदन सौंपा।

जनता का कम प्रतिसाद, प्रक्रिया में अड़चन

एचएसआरपी नंबर प्लेट के लिए पहले 15 अगस्त तक की समयसीमा निर्धारित की गई थी, लेकिन अपेक्षित प्रतिसाद न मिलने के कारण अब समयसीमा बढ़ा दी गई है। जिले में अब तक केवल लगभग 18,000 वाहनधारकों ने नई प्लेट लगवाई है, जो कुल संख्या का मात्र 5 प्रश है। नागरिकों को न केवल आर्थिक बोझ उठाना पड़ रहा है, बल्कि तकनीकी और प्रक्रियागत अड़चनों का भी सामना करना पड़ रहा है। इसी कारण कांग्रेस ने इस योजना को लेकर अनियमितता के आरोप लगाते हुए विरोध दर्ज कराया है।

ज्ञापन सौंपते समय उपस्थिति

इस अवसर पर कांग्रेस शहराध्यक्ष डा।प्रशांत वानखडे, कपिल रावदेव, सौरभ चौधरी, सरदार, गणेश कलसकर, संदेश वानखडे, एड।सुरेश ढाकोलकर, शंकर लंगोटे, तश्वर पटेल, सखावत शहा, सुनील चंदनबटवे, फैजल खान, रमेश समुद्रे, देविदास नेमाडे उपस्थित थे।

अरुणाचल में तंबू लगा रही चीन की सेना, ITBP और PLA आमने-सामने; चीन को जवाब कैसे देगा भारत?

MLC Election 2026 LIVE: फतेहपुर-मुजफ्फरनगर में भिड़ें सपा-भाजपा कार्यकर्ता; 4 राज्यों की 28 सीटों पर मतदान

रेहान वाड्रा की तस्वीरें हटाने वालों को शशि थरूर ने कहा थैंक्यू, कांग्रेस MP ने ली चुटकी, बताया क्या था जरूरी

राहुल गांधी एक फेल प्रोडक्ट हैं, भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, पेश किए सबूत

अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैनिकों के बीच तनाव, ITBP चीफ के बयान से बवाल, कांग्रेस ने सरकार को घेरा