अकोला में बेहाल पशु चिकित्सा सेवा (सोर्स - सोशल मीडिया) 
अकोला

अकोला में बेहाल पशु चिकित्सा सेवा: 3.72 लाख पशुओं पर भारी पड़ रही डॉक्टरों की कमी, 50% से ज्यादा पद रिक्त!

Animal Healthcare Crisis: अकोला जिले के 73 पशु चिकित्सालयों में रिक्त पदों और सुविधाओं के अभाव से पशुपालक परेशान हैं। 3.72 लाख पशुधन के लिए स्वीकृत पदों में से आधे से अधिक खाली पड़े हैं।

रूपम सिंह

Animal Husbandry Department Maharashtra: अकोला जिले के पशु चिकित्सालयों में भारी मानवबल की कमी सामने आई है। कई अस्पतालों में भौतिक सुविधाएँ भी उपलब्ध नहीं हैं। डॉक्टरों की अनुपस्थिति के कारण पशुओं को समय पर उपचार नहीं मिल रहा, जिससे पशुपालक त्रस्त हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में दुग्ध व्यवसाय प्रमुख है, लेकिन पशुओं के इलाज की सुविधा न मिलने से नागरिकों की समस्या बढ़ गई है।

 अकोला जिले के सात तालुकों में कुल 73 पशु चिकित्सालय हैं। इनमें से कई में डॉक्टरों और कर्मचारियों के पद रिक्त हैं। सहायक पशु संवर्धन अधिकारी के 19 पदों में से 8 रिक्त हैं। पशुधन विकास अधिकारी (गुट-अ) के 73 पदों में से 39 रिक्त, (गुट-ब) के 7 पदों में से 5 रिक्त हैं। सहायक पशुधन विकास अधिकारी के सभी 6 पद रिक्त हैं। पशुधन पर्यवेक्षक के 67 पदों में से 51 रिक्त हैं। नवीनतम पशुगणना में जिले में छोटे-बड़े मिलाकर 3 लाख 72 हजार से अधिक पशुधन दर्ज हुआ है।

आधुनिक उपकरण का अभाव इसके बावजूद अस्पतालों में आधुनिक उपकरण, कंप्यूटर और उपचार किट का अभाव है। कई जगह अस्पतालों में धूल, सुरक्षा की कमी और आवारा पशुओं का जमावड़ा देखा गया है। राज्य सरकार ने पशु चिकित्सालयों में तीन हजार पद भरने का निर्णय लिया था, लेकिन वह अभी तक कागजों पर ही है।

प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की अपेक्षा

  • ग्रामीण नागरिकों की मांग है कि रिक्त पदों को तुरंत भरा जाए, ताकि पशुओं को समय पर उपचार मिल सके और पशुपालकों की समस्याओं का समाधान हो।
  • यह स्थिति पशुपालकों के लिए गंभीर चिंता का विषय बन गई है और प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की अपेक्षा की जा रही ह
पद का नाम कुल स्वीकृत पद रिक्त पद रिक्तता प्रतिशत
सहायक पशु संवर्धन अधिकारी 19 08 ~42%
पशुधन विकास अधिकारी (गुट-अ) 73 39 ~53%
पशुधन विकास अधिकारी (गुट-ब) 07 05 ~71%
सहायक पशुधन विकास अधिकारी 06 06 100%
पशुधन पर्यवेक्षक 67 51 ~76%

Delhi Building Collapse Live: दिल्ली पुलिस ने आरोपी हरिराम बंसल को किया गिरफ्तार; 7 की मौत, रेस्क्यू जारी

IRCTC घोटाला: लालू, राबड़ी और तेजस्वी पर आरोप तय करने का आदेश 10 सितंबर तक टला

UIIC AO Recruitment 2026: 225 प्रशासनिक अधिकारी पदों पर भर्ती, 8 सितंबर से आवेदन शुरू, जाने योग्यता और सैलरी

तृषा पर अश्लील कमेंट पर भड़के CM विजय, DMK नेताओं को दी चेतावनी, कहा- महिलाओं पर ओछी टिप्पणी बर्दाश्त नहीं

PM मोदी का गुजरात और महाराष्ट्र दौरा, वडोदरा को देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात, मुंबई में GFF 2026 का उद्घाटन