प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना- फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया) 
अकोला

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना: अकोला के किसानों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई

PM Fasal Bima Yojana: अकोला जिले में खरीफ 2026-27 के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित की गई है। जिलाधिकारी ने किसानों से समय पर आवेदन करने की अपील की।

आंचल लोखंडे

Akola Crop Insurance: खरीफ मौसम 202627 के लिए सुधारित प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में सहभागी होने हेतु किसानों को 31 जुलाई तक आवेदन करना आवश्यक है। जिलाधिकारी वर्षा मीणा ने जिले के अधिकाधिक किसानों से इस योजना में सहभागी होने का आवाहन किया है।

कृषि विभाग ने स्पष्ट किया है कि सभी पात्र किसानों को अंतिम तिथि से पूर्व आवेदन कर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ लेना चाहिए। योजना का उद्देश्य प्राकृतिक आपदा, कीट व रोगों से फसल को होने वाले नुकसान पर आर्थिक संरक्षण देना। आधुनिक कृषि तकनीक के उपयोग को प्रोत्साहन देना। संकट के समय किसानों की आर्थिक स्थिरता बनाए रखना। कृषि क्षेत्र में ऋण प्रवाह और अन्न सुरक्षा को सुदृढ़ करना।

आवेदन की आवश्यक शर्तें

एग्रीस्टैक फार्मर आईडी अनिवार्य। डिजिटल क्रॉप सर्वे अंतर्गत फसल पंजीकरण आवश्यक। न्यूनतम 0.10 हेक्टेयर क्षेत्र की शर्त लागू। भाड़े पर खेती करने वाले किसानों को पंजीकृत भाड़े का करार वेबसाइट पर अपलोड करना होगा।

यदि आवेदन में धोखाधड़ी या गलत जानकारी पाई गई तो संबंधित किसान को पांच वर्षों तक योजना व कृषि विभाग की डीबीटी योजनाओं से वंचित किया जाएगा।

खरीफ एवं रबी फसल बीमा प्रीमियम दर

श्रेणी किसान प्रीमियम (बीमा हप्ता)
खरीफ फसलें 2%
रबी फसलें 1.5%
नगदी/व्यावसायिक फसलें 5%
जोखिम स्तर 70%
उंबरठा (Threshold) उत्पादन पिछले 7 वर्षों में सर्वोच्च 5 वर्षों के औसत उत्पादन के आधार पर

प्रमुख फसलों के लिए किसान हिस्सा (प्रति हेक्टेयर)

फसल किसान हिस्सा (₹/हेक्टेयर)
सोयाबीन ₹1,250
कपास ₹1,300
तुअर ₹940
मूंग ₹75
उड़द ₹67.50
मक्का ₹100

आवेदन प्रक्रिया

किसान ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। केवल बीमा हप्ता भरना आवश्यक है। सीएससी केंद्रधारकों को केंद्र शासन द्वारा निर्धारित मानधन बीमा कंपनी से दिया जाता है। बीमा हप्ता के अतिरिक्त कोई शुल्क नहीं देना है।

UPI पेमेंट को लेकर नए स्लैब का ऐलान, 5000 पर 20 और 10000 पर कटेंगे 40 रुपए

86 साल बाद किशाऊ बांध परियोजना को मिली हरी झंडी, अमित शाह की मौजूदगी में 6 राज्यों के बीच ऐतिहासिक समझौता

Uttar Pradesh Politics: मंत्री संजय निषाद ने UCC का किया समर्थन, बोले- जब वोट बराबर तो अधिकार भी एक हों

पटना में BPSC और दारोगा भर्ती रद्द करने की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे छात्र, भारी पुलिस बल तैनात

MDR on UPI: अमेरिकी दबाव में मोदी फिर सरेंडर, UPI पर फीस के नए नोटिफिकेशन पर भड़के राहुल गांधी