Highlights
अकोला के न्यू तापड़िया नगर रेलवे गेट पर करोड़ों रुपये की लागत से रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है।
निर्माण कार्य कई वर्षों से धीमी गति से जारी है और पुल के पिलर का काम लगभग पूरा हो चुका है।
रेलवे गेट बंद होने पर स्थानीय निवासियों और राहगीरों को कई ट्रेनों के गुजरने तक इंतजार करना पड़ता है।
New Tapadia Nagar ROB: करोड़ों रुपयों की लागत से न्यू तापड़िया नगर रेलवे गेट पर रेलवे ओवर ब्रिज का काम शुरू किया गया था। पिछले कई वर्षों से इस आरओबी का काम मंद गति से शुरू है। यह सही है कि इस आरओबी का काफी काम पूरा हो चुका है इस काम की गति बहुत ही अधिक मंद थी। पिल्लर के काम करीब करीब पूरे हो चुके हैं यहां के निवासियों को नियमित रूप से रेलवे गेट पार करना पड़ता है।
न्यू तापड़िया नगर क्षेत्र के निवासियों के साथ साथ यहां आवागमन करने वाले लोगों को कई बार तो कई ट्रेनों का आवागमन होने के कारण रेलवे गेट पर काफी रुकना पड़ता है उसके बाद रेलवे गेट खुलता है फिर लोग इस रेलवे गेट को पार करते हैं। यहां पर नियमित रूप से आने जानेवाले लोगों की काफी भीड रेलवे गेट पर देखी जा सकती है।
विधायक रणधीर सावरकर ने कहा कि कुछ तकनीकी कारणों से न्यू तापड़िया नगर के रेलवे ओवर ब्रिज के निर्माण में देरी हुई है। रेल मंत्रालय रेलवे ओवर ब्रिज के निर्माण को लेकर देश भर में काफी गंभीरता से काम करता है।
उस पर अकोला का न्यू तापड़िया नगर का रेलवे ओवर ब्रिज मध्य रेलवे की दो रेल लाइन तथा दक्षिण मध्य रेलवे की दो रेल लाइन इस तरह चार रेलवे लाइनों की उपर से बनाया जा रहा है। इस कारण रेल मंत्रालय ने अपने अभियंताओं द्वारा इस पुल के निर्माण को लेकर पूरी गंभीरता बरती है। नये वर्ष जनवरी माह में पुल पर से आवागमन होगा शुरू होगा।
न्यू तापड़िया नगर रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण पूरा होने से क्षेत्र के नागरिकों को आवागमन में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। फिलहाल रेलवे गेट बंद होने पर दोहरी रेलवे व्यवस्था की चार लाइनों से ट्रेनों के गुजरने के कारण लोगों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है।
इसका असर नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों, वाहन चालकों और रोजाना इस मार्ग से गुजरने वाले अन्य नागरिकों पर पड़ता है। ओवरब्रिज शुरू होने से रेलवे गेट पर निर्भरता कम होगी और यातायात अधिक सुचारु हो सकेगा। अब नागरिकों को जनवरी में पुल पर आवागमन शुरू होने का इंतजार है।