अकोला मनपा आयुक्त के साथ बैठक में शामिल विभिन्न पार्टियों के नेता व प्रतिनिधि (फोटो नवभारत) 
अकोला

अकोला मनपा चुनाव के लिए प्रशासन तैयार, राजनीतिक दलों के साथ आयुक्त डाॅ. सुनील लहाने ने की बैठक

Akola Municipal Corporation Election: अकोला मनपा चुनाव की तैयारियों को लेकर मनपा आयुक्त डॉ. सुनील लहाने ने प्रमुख दलों के नेताओं के साथ बैठक की। इस दौरान चुनावी तैयारियों तथा सुविधाओं पर चर्चा की।

आकाश मसने

Akola Election Preparations : महाराष्ट्र राज्य निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार अकोला मनपा आम चुनाव 2025-26 के लिए चरणबद्ध कार्यक्रम तय किया गया है। इसी संदर्भ में शुक्रवार को मनपा आयुक्त एवं प्रशासक डॉ. सुनील लहाने की अध्यक्षता में उनके कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में अकोला मनपा प्रशासन द्वारा की गई चुनावी तैयारियों तथा उससे संबंधित सुविधाओं पर चर्चा की गई।

इस अवसर पर अकाेला मनपा आयुक्त डॉ. सुनील लहाने ने अब तक की गई चुनावी तैयारियों और प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही चुनाव निर्णय अधिकारियों के नाम और उनके कार्यालयों की जानकारी भी साझा की गई। नामांकन पत्र दाखिल करते समय आवश्यक दस्तावेजों से संबंधित प्रश्नों पर भी विस्तार से मार्गदर्शन दिया गया।

बैठक में राजनीतिक दलों के नेता हुए शामिल

बैठक में पूर्व महापौर विजय अग्रवाल, भाजपा महानगर अध्यक्ष जयंत मसने, आप पार्टी के प्रदीपकुमार गवई, कांग्रेस के महेंद्र गवई, शिवसेना के अश्विन नवले, मनसे के पंकज साबले, एआईएमआईएम के जावेद खान पठान व आसिफ अहमद खान, आईएसएस के मोहम्मद एजाज मोहम्मद ताहेर, व्हीबीए के अजहर खान, समाजवादी पार्टी के इब्राहिम खालिक, राष्ट्रवादी पार्टी पार्टी (अजित पवार गुट) के शंकर कंकाले, वंचित बहुजन आघाड़ी के पराग गवई, आरपीआई के वीएस रामटेके तथा सम्राट अशोक सेना के आकाश शिरसाट सहित विभिन्न दलों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में अतिरिक्त आयुक्त सुमेध अलोने, चुनाव विभाग प्रमुख अनिल बिडवे, मनपा आयुक्त के निजी सहायक जीतेंद्र तिवारी तथा जनसंपर्क अधिकारी भरत शर्मा भी उपस्थित थे।

15 जनवरी को होगा मतदान

बता दें कि राज्य निर्वाचन आयोग ने बहुप्रतीक्षित महाराष्ट्र की 29 महानगरपालिका चुनाव की घोषणा की है। अकोला मनपा में 20 प्रभाग हैं और 80 पार्षद पदों के लिए 15 जनवरी को मतदान तथा 16 जनवरी को मतगणना होगी। अंतिम मतदाता सूची के अनुसार शहर में कुल 5 लाख 50 हजार 60 मतदाता हैं।

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट