Kachhi Masjid Akola (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया) 
अकोला

कच्छी मस्जिद में दो जमाअतों में हुई ईद-उल-अजहा की नमाज, अमन-चैन की दुआ

Akola Eid Prayer: अकोला शहर की ऐतिहासिक कच्छी मस्जिद में ईद-उल-अजहा की नमाज श्रद्धा और उत्साह के साथ अदा की गई। मुस्लिम समाज की सुविधा के लिए दो जमाअतों का आयोजन किया गया।

महाराष्ट्र डेस्क

Kachhi Masjid Akola: अकोला शहर की ऐतिहासिक कच्छी मस्जिद में गुरुवार को ईदउलअजहा की नमाज बड़े श्रद्धा, उत्साह और धार्मिक वातावरण में अदा की गई। मुस्लिम समाज की सुविधा के लिए मस्जिद ट्रस्ट की ओर से दो जमाअतों का आयोजन किया गया था। पहली जमाअत सुबह 8 बजे हुई, जिसका नेतृत्व मुफ्ती मौलाना सादिक अख्तर रज़वी मरकज़ी साहब ने किया। दूसरी जमाअत सुबह 930 बजे आयोजित की गई, जिसका नेतृत्व नायब इमाम मौलाना आरिफ रज़ा साहब ने किया।

नमाज के दौरान देश में शांति, भाईचारा और समृद्धि के लिए विशेष दुआ की गई। ईद के अवसर पर कच्छी मस्जिद ट्रस्ट के अध्यक्ष जावेद जकारिया के नेतृत्व में उत्कृष्ट व्यवस्था की गई। इस दौरान मुतवल्ली अज़ाज़ सूर्या, नायब मुतवल्ली हाजी यासीन बच्चव, सदस्य हाजी हनीफ मलक, हाजी फारूक भुराणी और हाजी इम्तियाज गनोदवाला सहित ट्रस्ट के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अकोला में ईद-उल-अजहा पर दिखा भाईचारे का संदेश

अकोला मनपा प्रशासन ने मस्जिद परिसर और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता की विशेष व्यवस्था की। मनपा आयुक्त सुनील लहाने और स्वास्थ्य अधिकारी प्रशांत राजूरकर के मार्गदर्शन में स्वच्छता अभियान प्रभावी रूप से चलाया गया, जिसके लिए मुस्लिम समाज ने विशेष आभार व्यक्त किया।

चाकचौबंद पुलिस बंदोबस्त

ईद के मद्देनज़र अकोला पुलिस प्रशासन ने चाकचौबंद बंदोबस्त किया और शहर में शांति व कानूनव्यवस्था कायम रखी। समाज की ओर से पुलिस प्रशासन की सराहना की गई। इस पवित्र अवसर पर पूरे शहर में भाईचारा, प्रेम और एकता का वातावरण देखने को मिला।

भारत में रहने के लिए कब और कैसे ले सकते हैं OCI Card, जानें नियम और हासिल करने का तरीका

SIR विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का CEC को नोटिस, बिना नाम लिए राहुल गांधी को फटकार

चुनाव आयोग के खिलाफ रण में सीएम विजय सेना की एंट्री! चेन्नई में इंडिया गठबंधन के मार्च में शामिल हुए

शब्द नेहा बोरा के.. विचारधारा राहुल गांधी की, प्रदीप भंडारी ने बांग्लादेश मॉडल अपनाने का लगाया आरोप

धर्म बदला तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, धर्म बदलकर मुस्लिम बने लोगों को आरक्षण पर झटका