skeleton case, (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया) 
अकोला

अकोला में मिले अज्ञात कंकाल की हुई पहचान, वाशिम निवासी निकला मृतक

City Kotwali Police: अकोला के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में मिले अज्ञात पुरुष के कंकाल की पहचान वाशिम निवासी सोपान खाडे के रूप में हुई है। पुलिस ने गुमशुदा व्यक्ति की पहचान की।

महाराष्ट्र डेस्क

Akola Skeleton Case: सिटी कोतवाली पुलिस स्टेशन क्षेत्र में मिले एक अज्ञात पुरुष के कंकाल की पहचान हो चुकी है। 5 मई की सुबह लगभग 1130 बजे तुलजाभवानी मंदिर रोड परिसर स्थित अनिकट पुलिस लाइन के पास गोकुल नावकार को एक अज्ञात पुरुष का कंकाल दिखाई दिया।

उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी सिटी कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही प्रभारी पुलिस निरीक्षक नितिन लेव्हरकर और पुलिस उपनिरीक्षक अनिल इंगोले घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने स्थल का बारीकी से निरीक्षण कर कंकाल की तस्वीरें और जानकारी सोशल मीडिया पर प्रसारित की।

मृतक की पहचान हुई

साथ ही विभिन्न दृष्टिकोणों से जांच शुरू की। जांच के दौरान मृतक की पहचान सोपान खाडे 32, निवासी हराल, तहसील रिसोड, जिला वाशिम के रूप में हुई। इसके बाद मृतक के भाई ज्ञानेश्वर खाडे को पुलिस स्टेशन बुलाकर मृतक के कपड़े दिखाए गए। उन्होंने पुष्टि की कि यह कंकाल उनके भाई सोपान खाडे का ही है।

अकोला में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज

ज्ञानेश्वर खाडे ने बताया कि सोपान खाडे को उपचार हेतु अकोला के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था, लेकिन इलाज शुरू होने से पहले ही वे वहां से चले गए थे। इसके बाद उनका कोई पता नहीं चला और 27 अप्रैल को सिविल लाइन पुलिस स्टेशन, अकोला में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। अज्ञात कंकाल की पहचान करना पुलिस के लिए बड़ा चुनौतीपूर्ण कार्य था। लेकिन सिटी कोतवाली पुलिस ने अथक परिश्रम कर अत्यंत कम समय में मृतक की पहचान स्थापित कर जांच में सफलता प्राप्त की।

बद्रीनाथ-ऋषिकेश हाईवे पर मुश्किल में फंसे तीर्थयात्री! भारी बारिश से गिरा चट्टान, इलाके में रेड अलर्ट जारी

SIR Controversy: चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर भड़कीं CM रेखा गुप्ता, बोलीं- लोकतंत्र को कमजोर कर रहा विपक्ष

Ram Mandir: चंपत राय को भेजा था ₹2.25 लाख का VIDEO, SIT चार्जशीट में क्या-क्या? राम मंदिर में NSG कमांडो तैनात

PM Modi Mann Ki Baat Live: मन की बात का 138वां कार्यक्रम, आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस की नीति

Faridabad: नमो मैराथन में उमड़ा 1.35 लाख युवाओं का सैलाब, CM नायब सैनी और शिखर धवन ने दिखाई हरी झंडी