अकोला

जरूरतमंद सदस्यों को घरेलू सामग्री का वितरण सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए संगठन का सराहनीय उपक्रम

Akola, Household items Distribution Program: अकोला बिल्डिंग पेंटर्स बांधकाम मजदूर एसोसिएशन ने सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए जरूरतमंद और पंजीकृत सदस्यों को घरेलू उपयोग की सामग्री वितरित की

नवभारत डेस्क

Construction Workers Welfare Akola: सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में कार्यरत अकोला बिल्डिंग पेंटर्स बांधकाम मजदूर एसोसिएशन की ओर से जरूरतमंद एवं पंजीकृत सदस्यों को घरेलू उपयोग की सामग्री का वितरण किया गया. इस उपक्रम से कई जरूरतमंद परिवारों को बड़ी राहत मिली है तथा संगठन के लगातार चल रहे सामाजिक कार्यों की क्षेत्र में सराहना की जा रही है.

कार्यक्रम के दौरान एसोसिएशन में पंजीकृत सदस्यों को दैनिक जीवन में उपयोगी विभिन्न प्रकार की सामग्री प्रदान की गई. इसमें रसोई में उपयोग होने वाली वस्तुएं, घरेलू उपयोग की सामग्री तथा अन्य आवश्यक वस्तुओं का समावेश था. आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की सहायता के उद्देश्य से यह उपक्रम आयोजित किया गया, ऐसी जानकारी अकोला बिल्डिंग पेंटर्स बांधकाम मजदूर एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेश सूर्यवंशी ने दी.

अकोला बिल्डिंग पेंटर्स बांधकाम मजदूर एसोसिएशन की ओर से इससे पहले भी कई सामाजिक उपक्रम आयोजित किए जा चुके हैं. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए महिला जिलाध्यक्ष अनुराधा ढिसाले, पंचशील गजघाटे, कल्पना सूर्यवंशी, सुनीता गजघाटे, देवका सिरसाट, प्रकाश तेलगोटे, निशिकांत सरदार, सचिन तायडे, अनिल तायडे, भास्कर सोनोने परिश्रम किए.

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

CJP के दीपके ने किसे बताया देश का सबसे बेस्ट PM? इन नेताओं को बताया बेस्ट CM