AIMIM नेता इम्तीयाज जलील (photo credit, social media) 
महाराष्ट्र

AIMIM नेता इम्तीयाज जलील ने कहा, हमारी सेना अकेले लड़ने में सक्षम, राजनीतिक मजबूरी में हो रहा पाकिस्तान समर्थन

तुर्किए और अजरबैजान के पाकिस्तान का समर्थन करने पर इम्तियाज जलील ने कहा कि हम ऐसे देशों की निंदा करते हैं जो आतंकवाद को बड़ावा देते है।

सोनाली चावरे

औरंगाबाद: AIMIM नेता इम्तीयाज जलील ने गुरुवार  को हुई पार्टी की बैठक के बाद मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि हम उन सभी देशों की निंदा करते हैं जिन्होंने पाकिस्तान का समर्थन किया है। तुर्किए और अज़रबैजान द्वारा पाकिस्तान का समर्थन करने पर उन्होंने कहा कि स्वभाविक है कि जब युद्ध होता है तो हर देश अपनी-अपनी मजबूरियों या नीतियों के अनुसार किसी न किसी पक्ष का समर्थन करता है।

राजनीतिक मजबूरी के लिए पाकिस्तान का समर्थन

इम्तीयाज जलील ने कहा कि ये वही देश हैं जिन्होंने कभी खुद आतंकवाद सहा है, वे किस राजनीतिक मजबूरी के साथ पाकिस्तान के समर्थन में खड़े हुए, यह हमें नहीं पता। उन्होंने कहा कि हमारी सशस्त्र सेनाएं इतनी सक्षम हैं कि हम अकेले भी लड़ सकते हैं। हमें किसी की जरूरत नहीं है।

बीएमसी चुनाव के लिए तैयार

इम्तीयाज जलील ने कहा कि BMC का चुनाव किसी न किसी वजह से टाला जा रहा था। अगर अदालत ने अब कोई निर्णय लिया है तो यह एक अच्छा कदम है। हमारी तैयारी काफी समय से चल रही है। क्योंकि हमारी पार्टी ने शुरुआत ही स्थानीय निकाय चुनाव से की थी। इस बार भी मजबूती के साथ हमारी तैयारी जारी है। इसी पर चर्चा करने के लिए आज हम मिले हैं। कहां-कहां और कितनी सीटों पर लड़ा जा सकता है, इस पर विस्तार से विचार-विमर्श होगा. बहुत जल्द पार्टी चीफ असदुद्दीन ओवैसी के साथ हैदराबाद में महाराष्ट्र यूनिट की बैठक बुलाई जाएगी।

सेलिब्रिटीज हमारे सैनिकों का बढ़ाए मनोबल 

ऑपरेशन सिंदूर पर सेलिब्रिटीज की चुप्पी पर उन्होंने कहा, कि सेलिब्रिटीज को आगे आना चाहिए और हमारे सैनिकों का मनोबल बढ़ाना चाहिए। लेकिन शायद वे पैसा कमाने में अधिक व्यस्त हैं। उन्हें हमारे सैनिकों से शायद कोई लेना देना ही नहीं है।

Japan Delegation Varanasi: 109 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा काशी, निवेश और संस्कृति को मिलेगी नई उड़ान

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: पुलिस ने मानी धरने पर बैठे राहुल गांधी की मांग, पेलेट गन केस में दर्ज हो रही FIR

आरक्षण और UGC नियमों के खिलाफ जंतर-मंतर पहुंचे हजारों लोग, उठी आर्थिक आधार पर बदलाव की मांग

योगी आदित्यनाथ को फ्री हैंड, विधानसभा चुनाव में खुद बांटेंगे टिकट; 2024 में मिली हार के बाद पार्टी का फैसला

तेजस्वान, दिव्यास्त्र और बैलेस्टिक तकनीक... यूपी-जापान मीट में दिखी ‘मेक इन इंडिया’ की ताकत