कुएं में गिरी टैक्सी 
महाराष्ट्र

महाराष्ट्र के जालना में बड़ा हादसा, टैक्सी के कुएं में गिरने से 7 लोगों की मौत, 3 घायल

महाराष्ट्र के जालना जिले में गुरुवार को बड़ा हादसा हुआ है। मोटरसाइकिल को बचाने के चक्कर में एक टैक्सी सड़क से उतरकर कुएं में गिर गई। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। कार में सवार लोग मंदिर नगरी पंढरपुर की तीर्थयात्रा से लौट रहे थे।

शुभम सोनडवले

जालना. महाराष्ट्र के जालना जिले में गुरुवार को बड़ा हादसा हुआ है। मोटरसाइकिल को बचाने के चक्कर में एक टैक्सी सड़क से उतरकर कुएं में गिर गई। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। कार में सवार लोग मंदिर नगरी पंढरपुर की तीर्थयात्रा से लौट रहे थे।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना जालना जिले के बदनापुर तहसील के अंतर्गत आने वाले वसंत नगर में शाम साढ़े पांच बजे हुई थी।

अधिकारी ने बताया, "टैक्सी में सवार लोग पंढरपुर से लौट रहे थे। मृतकों की पहचान नारायण निहाल (45), प्रहलाद (65), प्रहलाद महाजन (65), नंदा तायडे (35), चंद्रभागा घुगे के रूप में हुई है, जो बदनापुर तहसील के चानेगांव के निवासी हैं। जबकि मृतक मालुसरे और रंजना कांबले (35) भोकरदन की रहने वाली थीं। तीन घायलों को यहां जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।"

अधिकारी ने बताया कि टैक्सी में चालक सहित 12 लोग सवार थे। उन्होंने बताया कि विपरीत दिशा से आ रही एक मोटरसाइकिल से बचने के प्रयास में टैक्सी सड़क से जब उतरी तो वह कुएं में गिर गई।

अधिकारी ने बताया, "टैक्सी के कुएं में गिर जाने से कुछ लोग वहां फंस गए जबकि कुछ लोग बचकर निकल गए। सड़क किनारे रेलिंग नहीं है। शवों को कार से निकालने के लिए क्रेन की मदद लेनी पड़ी।"

गौरतलब है कि मंगलवार को मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही एक बस और ट्रैक्टर के बीच जोरदार टक्कर होने से पांच लोगों की मौत हो गई और 42 अन्य घायल हो गए। पुलिस के अनुसार बस में 54 ‘वारकरी’ (भगवान विट्ठल के भक्त) सवार थे, जो मुंबई के पास ठाणे जिले में अपने गृहनगर डोंबिवली से आषाढ़ी एकादशी समारोह में हिस्सा लेने के लिए पंढरपुर जा रहे थे। (एजेंसी एडिटेट इनपुट के साथ)

Tiger Shroff Attack Live: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, मुंबई पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया

क्या सच में नवरात्र के दौरान बढ़ जाती है कंडोम की सेल? जानिए इसके पीछे की असली वजह और टैक्स का गणित

कौन है बिश्नोई गैंग का अनिल पंडित? जिसने टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की ली जिम्मेदारी

भारतीय वैज्ञानिक डॉ. राम्या अंचे कौन हैं? जिसे NASA ने सौंपी ब्रह्मांड में जीवन के रहस्य खोजने की जिम्मेदारी

Google Maps की विश्वसनीयता पर सवाल; गलत रास्तों पर हादसे का कौन जिम्मेदार? अबतक घटित प्रमुख दुर्घटनाओं का डेटा