File Photo 
महाराष्ट्र

मुंबई-गोरखपुर के बीच 12 और समर स्पेशल ट्रेनें, जानें कब से शुरु होगी बुकिंग

प्रभाकर दुबे

मुंबई: गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेगुलर ट्रेनों के अलावा मध्य रेलवे (Central Railway) से 626 समर स्पेशल ट्रेनें (Summer Special Trains) चलाने की घोषणा पहले ही की है। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए एलटीटी (LTT) और गोरखपुर (Gorakhpur) के बीच विशेष शुल्क पर 12 और सुपरफास्ट साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है। 

02103 सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल 16 मई से 30 मई (3 सेवाएं) तक प्रत्येक सोमवार को एलटीटी से 5.15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 5.15 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। 02104 सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल 18 मई से 1 जून (3 सेवाएं) तक प्रत्येक बुधवार को गोरखपुर से 3 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 1.15 बजे एलटीटी पहुंचेगी। 02105 सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल 18 मई से 1 जून (3 सेवाएं) तक प्रत्येक बुधवार को एलटीटी से 5.15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 5.15 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

13 मई से शुरु होगी बुकिंग

20 मई से 3 जून (3 सेवाएं) तक प्रत्येक शुक्रवार को गोरखपुर से 3 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 1.15 बजे एलटीटी पहुंचेगी। बुकिंग विशेष शुल्क पर 13 मई को सभी पीआरएस और  www.irctc.co.in पर आरंभ होगी। समय और ठहराव की  जानकारी के लिए www.enquiry.indianrail.gov.in देखें या एनटीईएस एप डाउनलोड करें।

वोट चोरी के मुद्दे पर आज INDIA गठबंधन की बैठक, CEC के इस्तीफे और दिल्ली रैली पर बनेगी रणनीति

Amit Shah: बूथ कार्यकर्ता से देश के गृह मंत्री तक का सफर, अब नशे के खिलाफ आखिरी वार का डेडलाइन किया फिक्स

Weather Update: तमिलनाडु-केरल में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?

अमित शाह का शेयर, नेटवर्थ और जमीन-जायदाद, जानिए कितने करोड़ के मालिक हैं देश के गृह मंत्री?

आर्टिकल 370 से नक्सलवाद के खिलाफ अभियान तक, अमित शाह के 5 सबसे बड़े फैसले, जिसने बदली देश की तस्वीर