उज्जैन पुलिस ने 34 घंटे में किया लूट का खुलासा (सोर्स- सोशल मीडिया) 
उज्जैन

उज्जैन: 24 घंटे में लूट का खुलासा, पुलिस गिरफ्त में भोपाल का युवक और दो नाबालिग; जानें पूरा मामला

Ujjain Robbery Case: उज्जैन में मां-भाई के साथ टहल रहे युवक से चाकू की नोक पर लूट, सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से 24 घंटे में भोपाल के आरोपी सहित तीन गिरफ्तार।

सजल रघुवंशी

Ujjain Robbery Accused Arrested: उज्जैन शहर के नीलगंगा थाना क्षेत्र में परिवार के साथ टहल रहे युवक से चाकू की नोक पर लूट करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने वारदात के 24 घंटे के भीतर पकड़ लिया है। आरोपियों में भोपाल निवासी एक युवक और दो विधि-विरुद्ध बाल अपचारी शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से लूटी गई सोने की चेन, घटना में इस्तेमाल किया गया धारदार चाकू, चोरी की दोपहिया वाहन और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस अब आरोपियों के अन्य आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाल रही है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (नगर) आलोक शर्मा ने बताया कि सुभाष नगर निवासी तुषार कृष्णानी ने नीलगंगा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार रात करीब 10:30 बजे वह अपनी मां और छोटे भाई कृष्णा के साथ घर के बाहर टहल रहे थे। इसी दौरान काले रंग की स्कूटी पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे। पहले उन्होंने मोबाइल छीनने की कोशिश की। मोबाइल सड़क पर गिरने के बाद आरोपी वापस लौटे और चाकू दिखाकर कृष्णा से सोने की चेन और घड़ी देने को कहा। विरोध करने पर उसे जमीन पर गिराकर मारपीट की और सोने की चेन व घड़ी लूटकर फरार हो गए।

सूचना मिलते ही सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में लगी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके के सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। सर्विलांस टीम और थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों की तलाश शुरू की। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने एक आरोपी कुणाल कटारिया निवासी भोपाल और दो विधि-विरुद्ध बाल अपचारियों को पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने लूट की वारदात को स्वीकारा

पूछताछ में आरोपियों ने लूट की वारदात करना स्वीकार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू, लूटी गई सोने की चेन, वारदात में इस्तेमाल की गई चोरी की दोपहिया वाहन और दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं।

पुलिस के अनुसार आरोपियों के उज्जैन के अलावा भोपाल सहित अन्य स्थानों पर भी आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। पूछताछ जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि उन्होंने अन्य किन-किन वारदातों को अंजाम दिया है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर संबंधित थाना पुलिस से भी समन्वय किया जाएगा।

https://youtu.be/QNzKItJ_ZKk?si=AqhNDmIChz1GRDsl

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच