उज्जैन सोशल मीडिया किडनैपिंग केस (सोर्स- सोशल मीडिया) 
उज्जैन

उज्जैन: इंस्टाग्राम पर दोस्ती, नौकरी का झांसा... फिर अपहरण! 10 लाख की फिरौती लेकर छोड़े जाने का आरोप

Social Media Kidnapping Case: उज्जैन में इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद खौफनाक वारदात, नौकरी दिलाने के बहाने बुलाकर युवक का अपहरण, 10 लाख की फिरौती वसूल कर फ्रीगंज में छोड़ा, FIR दर्ज।

सजल रघुवंशी

Ujjain Kidnapping Case: उज्जैन में सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती, नौकरी का झांसा और फिर कथित अपहरण व फिरौती का सनसनीखेज मामला सामने आया है। नरवर निवासी हैदर पटेल ने नानाखेड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि सीहोर निवासी बताने वाली एक युवती ने इंस्टाग्राम पर उससे दोस्ती की। बातचीत के दौरान युवती ने नौकरी करने की इच्छा जताई। इस पर युवक ने अपने परिचित के यहां काम दिलाने की बात कही। युवती ने उज्जैन आकर नौकरी की जगह देखने की इच्छा जताई और 18 जुलाई की रात रेलवे स्टेशन से उसे लेने बुलाया।

फरियादी के अनुसार, वह रात करीब 9:15 बजे युवती को रेलवे स्टेशन से कार में बैठाकर नौकरी की साइट दिखाने के लिए निकला। आइकॉनिक होटल के पास से गुजरने के बाद जैसे ही कार तपोभूमि क्षेत्र की ओर पहुंची, तभी दो कारों में सवार 8 से 10 लोगों ने उसकी कार रोक ली।

पीड़ित ने लगाए गंभीर आरोप

पीड़ित का आरोप है कि सभी लोगों ने खुद को हिन्दूवादी संगठन का सदस्य बताया और यह कहते हुए मारपीट शुरू कर दी कि वह नाबालिग लड़की को घुमा रहा है। इसी दौरान युवती भी बचाओ-बचाओ चिल्लाने लगी। आरोप है कि हमलावरों ने युवक के कपड़े उतरवाकर उसका वीडियो बनाया, कार, मोबाइल, घड़ी और नकदी छीन ली तथा उसे जबरन दूसरी कार में बैठाकर ले गए।

आरोपियों ने पीड़ित को बेरहमी से पीटा

फरियादी के मुताबिक, आरोपियों ने उसकी आंखों पर पट्टी बांध दी और एक अज्ञात स्थान पर ले जाकर बेरहमी से मारपीट की। इसके बाद उसके मोबाइल फोन से परिजनों को फोन करवाया गया। आरोप है कि पहले 50 लाख रुपये की मांग की गई और बाद में 26 लाख रुपये में बात तय हुई।

परिजनों ने प्लॉट बेचकर जुटाई फिरौती की रकम

पीड़ित का दावा है कि उसके परिजनों ने रातोंरात 22 लाख रुपये कीमत का प्लॉट महज 11 लाख रुपये में बेचकर रुपये जुटाए और आरोपियों को बताए गए स्थान पर 10 लाख रुपये पहुंचाए। इसके बाद 19 जुलाई की सुबह उसे फ्रीगंज स्थित पाकीजा के पास छोड़ दिया गया।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

बाद में पीड़ित ने दावा किया कि घटना में हिन्दू वादी संघठन का कोई कार्यकर्ता शामिल नहीं था। उसने यह भी कहा कि संगठन के कार्यकर्ताओं की मदद से ही वह नानाखेड़ा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करा सका।

सीएसपी श्वेता गुप्ता ने बताया कि फरियादी हैदर पटेल की शिकायत पर नानाखेड़ा थाने में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। फरियादी ने लोकेश शर्मा नाम के एक व्यक्ति को पहचानकर नामजद किया है, जबकि 5 से 7 अन्य आरोपियों के शामिल होने की बात कही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

https://youtu.be/TLzEl61pxR0?si=KE6U_yuTdW9El9dQ

आपका धर्म पारसी है,अन्य धर्मों पर टिप्पणी करने का हक नहीं, राहुल गांधी पर सांसद निशिकांत दुबे का जुबानी हमला

मनुस्मृति पर राहुल गांधी का वार, निशिकांत दुबे ने किया पलटवार; फिर चर्चा में आया आंबेडकर का विरोध

Weather Update: कई राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, दिल्ली से MP-बिहार तक IMD का बारिश अलर्ट

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार