हर्षा रिछारिया एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। फोटो सोर्स - सोशल मीडिया
उज्जैन

महामंडलेश्वर इंद्रदेव पर आरोपों को लेकर हर्षा का तंज, बोलीं- अपराध साबित हो तो गद्दी पर रहने का अधिकार नहीं

Mahamandaleshwar Indradev : निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर पर यौन उत्पीड़न की FIR के बाद संत समाज की चुप्पी पर उठाए सवाल, अखाड़ा परिषद ने पंचों की बैठक बुलाने की बात कही

अजय नीमा, शाजेब खान

Highlights :

  • साध्वी हर्षा रिछारिया ने महामंडलेश्वर इंद्रदेव पर लगे आरोपों पर बयान जारी किया।

  • संत समाज और अखाड़ा परिषद की चुप्पी पर उठाए सवाल।

  • कहा- अपराध साबित होने पर किसी संत को गद्दी पर बने रहने का अधिकार नहीं।

  • मुंबई की महिला ने यौन उत्पीड़न के आरोप में FIR दर्ज कराई।

Harsha Richhariya Statement on Indradev : उज्जैन। साध्वी हर्षा रिछारिया एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर इंद्रदेव पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर कटाक्ष किया है। वीडियो जारी कर हर्षा ने संत समाज और अखाड़ा परिषद की चुप्पी पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि किसी भी संत पर अपराध साबित होने के बाद उसे धार्मिक पद या गद्दी पर बने रहने का अधिकार नहीं होना चाहिए।

पौराणिक इंद्रदेव से की तुलना, वीडियो में कसा तंज

हर्षा रिछारिया ने महामंडलेश्वर इंद्रदेव के नाम की पौराणिक इंद्रदेव से तुलना करते हुए तंज कसा। उन्होंने कहा, 'एक इंद्रदेव पहले भी सबकी सुनते थे, सबकी खरी खोटी सुनते थे, लेकिन अब एक और इंद्रदेव आ गए हैं, जो वापस वही कांड कर रहे हैं'। उन्होंने आगे कहा कि पहले वाले इंद्रदेव थोड़े अच्छे थे जबकि इनका मामला डांवाडोल है। उनके इस बयान की सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है।

बोलीं- मैं संतों या सनातन धर्म के खिलाफ नहीं

हर्षा रिछारिया ने कहा कि वे संतों या सनातन धर्म के खिलाफ नहीं हैं बल्कि गलत काम करने वालों के खिलाफ आवाज उठाती हैं। उनका आरोप है कि जब वे किसी संत के खिलाफ बोलती हैं तो कुछ लोग उन्हें सनातन विरोधी बताने लगते हैं लेकिन जब किसी संत पर गंभीर आरोप लगते हैं तो वही लोग चुप्पी साध लेते हैं।उन्होंने कहा कि संत की पहचान उसके आचरण से होती है। यदि किसी संत पर अपराध साबित होता है तो उसे धार्मिक पद पर बने रहने का अधिकार नहीं होना चाहिए। ऐसे मामलों में निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई जरूरी है।

मुंबई की महिला ने दर्ज कराई शिकायत

दरअसल मुंबई की एक महिला ने निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर इंद्रदेव के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि फेसबुक पर सत्संग के वीडियो देखने के बाद उसने इंद्रदेव से संपर्क किया था। इसके बाद दोनों के बीच फोन और वीडियो कॉल पर बातचीत होने लगी। शिकायत के मुताबिक महिला ने आरोप लगाया है कि वीडियो कॉल के दौरान इंद्रदेव अश्लील हरकतें करते थे। उसने वृंदावन स्थित सेवाधाम आश्रम में जबरन शारीरिक संबंध बनाने का आरोप भी लगाया है। महिला का दावा है कि उसने बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग एक अन्य महिला को भेजी थी जिसके बाद उसे बदनामी की धमकी दी गई। लंबे समय तक डर के कारण चुप रहने के बाद उसने पुलिस से शिकायत की। मुंबई पुलिस ने मामले में FIR दर्ज की है।

अखाड़ा परिषद बुलाएगी पंचों की बैठक

मामले को लेकर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्र पुरी महाराज ने FIR दर्ज होने की जानकारी मिलने की बात कही है। उन्होंने बताया कि अखाड़े के पंचों की बैठक बुलाई जाएगी जिसमें पूरे मामले पर विचार किया जाएगा। बैठक के बाद महामंडलेश्वर इंद्रदेव के खिलाफ कार्रवाई या उन्हें अखाड़े से निष्कासित करने के संबंध में निर्णय लिया जा सकता है। फिलहाल मामला पुलिस जांच के अधीन है। महिला की ओर से लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। हर्षा रिछारिया के बयान के बाद अब इस मामले में संत समाज की जवाबदेही और अखाड़ा परिषद की भूमिका को लेकर भी बहस तेज हो गई है।

किश्तवाड़ से लापता दोनों SPO के शव बरामद, शरीर पर मिले गोलियों के निशान; सरकारी हथियार भी गायब, फूटा गुस्सा

IMD Alert: कश्मीर घाटी में भारी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट, दिल्ली में छाया कोहरा, अंडमान में भारी बारिश

दादा की संपत्ति में पोते का अधिकार नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला; जानें क्या कहा?

Amul Milk Price Hike: आज से अमूल ने बढ़ा दिए दूध के दाम, मदर डेयरी के बाद दिया तगड़ा झटका

आपके पास 20 रुपये का नया सिक्का नकली है या असली? 5 प्वॉइंट में जानें कैसे करें पहचान