सीएम मोहन यादव ने ग्रीनफील्ड हाईवे का किया भूमिपूजन (सोर्स- सोशल मीडिया) 
उज्जैन

'बदलते भारत के साथ तेजी से बदल रहा MP', CM मोहन यादव ने किया ग्रीनफील्ड हाईवे का भूमि पूजन; कही बड़ी बात

CM Mohan Yadav Highway Bhoomipujan: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नागदा में ₹5,017 करोड़ के उज्जैन-जावरा ग्रीनफील्ड हाईवे का किया भूमि पूजन, सिंहस्थ 2028 से पहले चमकेगा मालवा इंफ्रा ग्रिड।

सजल रघुवंशी

Ujjain-Jaora Four Lane Greenfield Highway: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को नागदा के ऋणमुक्तेश्वर मंदिर परिसर में 5,017 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 98.730 किलोमीटर लंबे उज्जैन-जावरा फोरलेन ग्रीनफील्ड हाईवे का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है और यह हाईवे क्षेत्र के औद्योगिक, आर्थिक और धार्मिक विकास में मील का पत्थर साबित होगा।

पूरे मालवा क्षेत्र में विकास को मिलेगी नई गति- सीएम मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि यह हाईवे केवल उज्जैन और नागदा ही नहीं, बल्कि पूरे मालवा क्षेत्र के विकास को नई गति देगा। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे से सीधी कनेक्टिविटी मिलने से उद्योग, व्यापार, कृषि और पर्यटन को बड़ा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि सिंहस्थ-2028 को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार श्रद्धालुओं के लिए आधुनिक सड़क नेटवर्क और अन्य सुविधाओं का विस्तार कर रही है, ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

आईटीआई कॉलेज और फूड प्रोसेसिंग यूनित की भी की घोषणा

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने नागदा के लिए नवीन आईटीआई कॉलेज, ग्राम अटलावदा में चंबल नदी पर बांध निर्माण, मटर मंडी के लिए शासकीय भूमि आवंटन तथा निजी फूड प्रोसेसिंग यूनिट की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने, युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार काम कर रही है।

सिंहस्थ में आने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगा सीधा लाभ- राज्यपाल थावरचंद गहलोत

राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने कहा कि लंबे समय से क्षेत्र की मांग रहे इस फोरलेन मार्ग का निर्माण सिंहस्थ 2028 से पहले पूरा होने का प्रयास किया जाएगा। इससे नागदा सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों और सिंहस्थ में आने वाले श्रद्धालुओं को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने नागदा में केंद्रीय विद्यालय के शुभारंभ और जनसेवा प्रहरी योजना की भी सराहना की।

कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक डॉ. तेजबहादुर सिंह चौहान सहित जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान केंद्रीय विद्यालय नागदा और जनसेवा प्रहरी योजना का शुभारंभ भी किया गया तथा विभिन्न हितग्राहियों को लाभ वितरण किया गया।

https://youtu.be/ED79tLrDCec?si=MZUdIdDHWT6L7Mdc

Delhi CJP Protest LIVE: दिल्ली पुलिस ने अरविंद केजरीवाल को लिया हिरासत में, ममता-दिपके-सौरव-आशुतोष भी डिटेन

थोड़ी शर्म करे सरकार... अरविंद सावंत का केंद्र पर तीखा हमला, मोदी और शाह की रंगा-बिल्ला से की तुलना

सोनम वांगचुक बोले- देश में अघोषित आपातकाल, रिहाई नहीं तो अनशन पर बैठने की दी चेतावनी

बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने विपक्ष पर साधा निशाना! प्रदर्शन को फ्लॉप शो करार दिया, बोले लोकतंत्र की जीत हुई

मोदी, RSS की पहचान है कायरता, राहुल बोले- हर चाल से वाकिफ हूं, इनसे एक दशक से लड़ रहा