युवक की पिटाई (फोटो सोर्स- नवभारत) 
सिवनी

Seoni News: आईटीआई छात्र की पिटाई का वीडियो वायरल, पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Seoni ITI Student Assault: सिवनी में आईटीआई छात्र सोहेल खान की पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। केस को प्रेम प्रसंग से जोड़ा जा रहा है।

प्रीतेश जैन

Seoni Youth Beaten Video: सिवनी जिले में एक युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। वायरल वीडियो में कुछ लोग एक युवक के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में उसकी पीठ पर चोट के गहरे निशान साफ नजर आ रहे हैं। इसके बाद दूसरे वीडियो में उसकी पीठ पर लाल रंग का लेप लगाया जा रहा है, जबकि आसपास मौजूद लोग हंसते हुए उसे पैर पकड़ने जैसी बातें कहते सुनाई दे रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित की पहचान सोहेल खान (पिता- वहीद खान), निवासी ग्राम सालीवाड़ा (भोमा), तहसील सिवनी के रूप में हुई है। वह सिवनी में आईटीआई का छात्र है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना करीब एक माह पुरानी बताई जा रही है। मामला कथित तौर पर प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने लिया संज्ञान

बताया जा रहा है कि घटना के बाद पीड़ित डर के कारण पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराने नहीं पहुंचा था। फिलहाल वह नागपुर में है। हालांकि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला पुलिस के संज्ञान में आया और जांच शुरू की गई।

पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

कोतवाली थाना प्रभारी सतीश तिवारी ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की गई। प्रारंभिक तौर पर घटना डूंडासिवनी थाना क्षेत्र से जुड़ी होना सामने आया। जांच के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

वहीं, एआईएमआईएम के डिविजनल प्रभारी शादाब पटेल ने वायरल वीडियो को गंभीर बताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन भी सौंपा जाएगा।

आरोपियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

पुलिस का कहना है कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है और घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

Kolkata Stampede: संकरा गेट, बारिश और अंधेरा…चोरबागान हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया?

Chorbagan Puja Stampede Live: पूजा पंडाल हादसे में अब तक 17 लोगों की मौत, आयोजकों को पुलिस ने हिरासत में लिया

बारिश, भीड़ और ढहता पंडाल…चोरबागान में कैसे हुआ बड़ा हादसा? अब तक 17 लोगों की मौत

CJP Protest: अभिजीत दिपके को मिली जमानत, 24 घंटे बाद आए जेल से बाहर , जानें दिन भर क्या-क्या हुआ

कोलकाता के चोरबगान में पंडाल में ढहने से मची भगदड़, हादसे में 17 लोगों की मौत